विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विनोद खन्ना के बेटे साक्षी की ख़ास दोस्त हैं अथिया शेट्टी... मिलिए बॉलीवुड के नए Buddies से

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 07:00 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 01:13 PM (IST)

सलमान-शाह रुख़, अर्जुन-रणवीर, रणबीर-आयान, करीना-मलाइका...इन सभी की दोस्ती से आप वाकिफ़ होंगे। आइये आपको मिलाते हैं बी-टाउन के नए Buddies से-

विनोद खन्ना के बेटे साक्षी की ख़ास दोस्त हैं अथिया शेट्टी... मिलिए बॉलीवुड के नए Buddies से
विनोद खन्ना के बेटे साक्षी की ख़ास दोस्त हैं अथिया शेट्टी... मिलिए बॉलीवुड के नए Buddies से

मुंबई। जय और वीरू की दोस्ती बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शामिल है और सलमान ख़ान और शाह रुख़ ख़ान इसका परफेक्ट उदाहरण हैं। लेकिन, अब बॉलीवुड आगे बढ़ रहा है। नए चेहरे, नई पीढियां अब इंडस्ट्री में दस्तक दे रहीं हैं। ये नए लोग भले ही अब तक फ़िल्मों तक नहीं आए हैं मगर एक दुसरे से दोस्ती करना और केमिस्ट्री सेट करना ये अभी से सीख गए हैं। 

सलमान-शाह रुख़, अर्जुन-रणवीर, रणबीर-आयान, करीना-मलाइका...इन सभी की दोस्ती से आप वाकिफ़ होंगे। आइये आपको मिलाते हैं बी-टाउन के नए Buddies से- 

यह भी पढ़ें: शतरंज से कम नहीं Release Date का खेल, 6 महीनों में बदल चुकी है 8 फ़िल्मों की रिलीज़ 

आरव भाटिया और इब्राहीम अली ख़ान 

अक्षय कुमार के बेटे आरव और सैफ़ अली ख़ान के बेटे इब्राहीम ख़ान एक दुसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक साथ कई बार हैंगआउट भी करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें शामिल है।

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर 

शाहिद कपूर के भाई ईशान और श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है कभी मूवी तो कभी पार्टीज़, दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक दुसरे की कंपनी को बहुत एन्जॉय करते हैं।

अथिया शेट्टी और साक्षी खन्ना

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना के बीच भी दोस्ती का ब्रिज बन रहा है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और सुना है हाल ही में जब विनोद खन्ना का देहांत हुआ था तो अथिया लगातार साक्षी के टच में थी और फ़ोन करके अपना मौरल सपोर्ट देती रहती थी।

नव्या नवेली नंदा और आर्यन ख़ान 

शाह रुख़ ख़ान के बेटे आर्यन और अमिताभ बच्चन की नवासी नव्या ने एक साथ स्कूलिंग की है और दोनों कई बार साथ दिखाई दिए है। इनके लिंकअप्स की ख़बरें भी आई थी और सच क्या है ये अब तक किसी को नहीं पता मगर हां, ये दोनों अच्छे दोस्त हैं यह हर कोई जनता है।

सारा अली ख़ान और हर्षवर्धन कपूर 

सैफ़ अली ख़ान की बेटी सारा और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को भी इन दिनों कई बार स्पॉट किया गया। पहले ये अनुमान लगाए जा रहे थे कि ये दोनों एक साथ फ़िल्म में नज़र आएंगे मगर, बाद में पता चला कि दोनों अच्छे दोस्त हैं!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।