विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब शाहरुख ने सलमान से कहा, थोड़ी बिरयानी भिजवा दें घर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 19 Jul 2015 02:43 PM (IST)

वैसे तो इस बार बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान का मिलन नहीं हो सका, मगर ईद के दिन एक दूसरे के लिए ट्वीट कर दोनों ने अपने बीच दोबारा कायम हुए दोस्‍ती के रिश्‍ते को एक बार फिर पुख्‍ता कर दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो इस बार बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान का मिलन नहीं हो सका, मगर ईद के दिन एक दूसरे के लिए ट्वीट कर दोनों ने अपने बीच दोबारा कायम हुए दोस्ती के रिश्ते को एक बार फिर पुख्ता कर दिया।

'बजरंगी भाईजान' देखने के बाद रो पड़े आमिर खान

सबसे पहले सलमान ने शाहरुख की फिल्म 'रईस' का प्रमोशन किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'रईस आ रहा है। फिलहाल टीजर देखो और इंजॉय करो बेहद।' इस पर फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के लिए बुल्गारिया में मौजूद शाहरुख ने दिल छू लेने वाला रिप्लाई किया।

विद्या ने भी महिलाओं के हक में की बात, जानें क्या

उन्होंने ट्वीट किया, 'अभी बुल्गारिया में हूं, आ नहीं सकता। थोड़ी बिरयानी भिजवा दो घर में बच्चों के लिए।' ये रहा उनका पूरा ट्वीट।

ऐसे में फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन में व्यस्त सलमान खान से जब एक इवेंट के दौरान इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा, 'हां, मैं बिरयानी भिजवा दूंगा।' आपको बता दें कि दोनों खान के बीच फिर से दोस्ती का रिश्ता कायम होने से उनके फैंस भी काफी खुश हैं।