विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्‍या, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत नहीं कर रहे हैं शादी!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 24 Mar 2015 08:28 PM (IST)

सगाई और शादी की खबरें सामने आने के बाद भले ही शाहिद कपूर ने चुप्‍पी साध ली हो, लेकिन उनकी कथित मंगेतर दिल्‍ली की मीरा राजपूत की एक क्‍लासमेट ने दोनों की शादी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। दरअसल, लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई कर रहीं

News Article Hero Image

मुंबई। सगाई और शादी की खबरें सामने आने के बाद भले ही शाहिद कपूर ने चुप्पी साध ली हो, लेकिन उनकी कथित मंगेतर दिल्ली की मीरा राजपूत की एक क्लासमेट ने दोनों की शादी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

मीरा राजपूत से सगाई की खबर पर चुप क्यों हैं शाहिद?

दरअसल, लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई कर रहीं मीरा ने अपने कुछ क्लासमेट्स को बताया है कि शाहिद के साथ उनकी सगाई और शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि इस बारे में मीरा अभी खुलकर सामने नहीं आई हैं, लेकिन उनकी एक क्लासमेट ने खुलासा किया है कि मीरा ने इस तरह की खबराें को सिरे से खारिज कर दिया है।

शाहिद की 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' के बारे में सब जानती थी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड!

उनकी क्लासमेट ने कहा, 'मीरा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह शाहिद कपूर के साथ न तो डेटिंग कर रही हैं और न ही उनसे शादी करने जा रही हैं, जो कि उनसे 13 साल बड़े हैं। उन्होने एेसा कहा। हालांकि शाहिद उनके एक फैमिली फ्रेंड हैं।'

इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे शाहिद कपूर!

सोमवार को शाहिद कपूर की सगाई होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई। चर्चा होने लगी कि शाहिद ने जनवरी में ही गुपचुप तरीके से मीरा राजपूत से सगाई कर ली है और इस साल दिसंबर में दोनों शादी भी कर लेंगे। इसके बाद से शाहिद अब तक इस पूरे वाकये पर चुप्पी साधे हैं।