विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रीस नहीं भारत में ही होगी शाहिद कपूर की शादी!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 22 Jun 2015 08:57 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर ही सुर्खियों में हैं। हालांकि अभी तक लोगों को यह जानकारी नहीं है कि शाहिद की शादी है कब! शाहिद की शादी को लगाए जा रहे सभी कयास गलत साबित हो रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर ही सुर्खियों में हैं। हालांकि अभी तक लोगों को यह जानकारी नहीं है कि शाहिद की शादी है कब! शाहिद की शादी को लगाए जा रहे सभी कयास गलत साबित हो रहे हैं।

शाहरुख की 'रईस' के साथ ही इसे प्रमोट कर रही हैं माहिरा

पहले खबर थी कि जून में शाहिद शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब चर्चा है कि जुलाई में यह शादी हो जाएगी। इस मामले में नई बात यह है कि शाहिद और मीरा की शादी ग्रीस में नहीं होने जा रही है। बताया जा रहा है कि शाहिद और मीरा की शादी अमृतसर के नजदीक होने जा रही है।

प्रेग्नेंट होने के बावजूद पति को सेक्सी लगती हैं किम कार्दाशियां

दरअसल, शाहिद और मीरा के परिवारों ने पंजाब के आसपास का क्षेत्र इसलिए चुना, क्योंकि दोनों ही राधा स्वामी विचारधारा को मानते हैं। यहां ही इस संस्था का हेडर्क्वाटर भी है। शाहिद ने पहले से ही सोच रखा है कि जब तक सारी बातें तय नहीं हो जाती हैं वह अपना मुंह बंद ही रखेंगे।

करण जौहर 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए तलाश रहे लोकेशन

खबर तो यह भी है कि बाद में शाहिद मुंबई में अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन भी रखेंगे।