विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक दूजे के हुए शाहिद-मीरा

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 08 Jul 2015 12:46 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 08 Jul 2015 11:33 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर मंगलवार को मीरा राजपूत संग परिणय सूत्र में बंध गए। गुड़गांव स्थित वेस्टिन ग्रीन्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

प्रियंका दुबे मेहता, गुड़गांव। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर मंगलवार को मीरा राजपूत संग परिणय सूत्र में बंध गए। गुड़गांव स्थित वेस्टिन ग्रीन्स फार्म हाउस में आयोजित विवाह समारोह में शाहिद के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने हिस्सा लिया। शादी पूरी तरह से पंजाबी अंदाज में हुई। इसके बाद ट्राइडेंट ओबेरॉय होटल में करीब 500 रिश्तेदारों व दोस्तों की मौजूदगी में भव्य भोज हुआ।

कार्यक्रम के दौरान शाहिद और मीरा मीडिया से भी रू-ब-रू हुए। शाहिद कपूर जहां कुनाल रावल की डिजाइन की हुई सफेद रंग की शेरवानी में आकर्षक लग रहे थे तो मीरा अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए लाइट पिंक के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा ली है। उम्र में वह शाहिद से 12 वर्ष छोटी भी हैं। यह शादी पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में थी। सोमवार को संगीत कार्यक्रम हुआ तो मंगलवार को कुछ खास रिश्तेदारों की मौजूदगी में फार्म हाउस में शादी हुई।

इस दौरान मीडिया से मुखातिब हुए पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका बेटा एक ऐसी लड़की से शादी के बंधन में बंधा है, जो उसे समझती है और उससे प्यार करती है। राधा स्वामी सत्संग से जुड़े दोनों परिवारों के बीच हुए इस रिश्ते से बेहद खुश पंकज ने कहा कि बेटे की शादी किसी इंसान की जिंदगी की बड़ी जिम्मेदारियों में से एक होती है और आज वे इस जिम्मेदारी को पूरा कर खुश हैं।

खुशी से चहक रही शाहिद की बहन सना ने सहयोग के लिए मीडिया को धन्यवाद दिया। समारोह के दौरान होटल ट्राइडेंट ओबेरॉय में करीब 50 कमरों की बुकिंग की गई थी, जहां रिश्तेदार ठहरे हुए थे।

पढ़ेंः शाहिद ने शादी के बाद मीरा के साथ शेयर की पहली सेल्फी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।