विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली की सफलता पर शाहिद कपूर का ऐसा था Reaction

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 03 May 2017 01:53 PM (IST)

शाहिद कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ काम कर ...और पढ़ें

बाहुबली की सफलता पर शाहिद कपूर का ऐसा था Reaction
बाहुबली की सफलता पर शाहिद कपूर का ऐसा था Reaction

 रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। शाहिद कपूर फिल्म बाहुबली 2 की अपार सफलता से बेहद खुश हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि बाहुबली जैसी अन्य भाषाओं की फिल्मों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का बहुत भला होने वाला है।

मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम में शाहिद कपूर ने कहा कि इस तरह का क्षेत्रीय सिनेमा इतना पसंद किया जाना यह दर्शाता है कि दर्शक अब सभी प्रकार का सिनेमा पसंद करने लगे है। शाहिद कपूर कहते है "यह देखकर अच्छा लगता है कि सिनेमा सभी भाषाओं की बाधाओं को तोड़कर आगे बढ़ रहा है। मैं खुद कई विदेशी भाषाओं का सिनेमा देखता हूं, जिसमें स्पेनिश और इटालियन भाषाएं भी शामिल है। यह गजब की बात है कि सिनेमा भाषाओं के बाधाओं को तोड़कर आगे बढ़ रहा है। बाहुबली जो कमा पा रही है वह फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा है। मैं बाहुबली में शामिल सभी लोगों को बधाई देता हूं।" शाहिद के मुतबिक "हम इस दर्जे की फिल्म बना रहे हैं और कोई उसे बनाने के लिए मदद कर रहा है। यह अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने जितना समय लिया इस फिल्म को बनाने के लिए यह प्रेरणादायी है। मैं भी आगे जमकर मेहनत करूंगा।"

यह भी पढ़ें:बाहुबली बैंक बैलेंस: अब तो रिकॉर्ड टूटने का भी बन गया नया रिकॉर्ड 

शाहिद कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं और भंसाली को भी भव्य फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।