विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्सक्लूसिव: खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब , इन ज़नाब की तरह

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 24 Feb 2017 10:14 AM (IST)

विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड फिल्म रंगून में शाहिद कपूर के अलावा कंगना रनौत और सैफ अली खान का भी अहम् किरदार है। फिल्म शुक्रवार यानि 24 फरवरी को रिलीज हो रही है।

एक्सक्लूसिव: खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब , इन ज़नाब की तरह
एक्सक्लूसिव: खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब , इन ज़नाब की तरह

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बचपन की एक कहावत आपने जरूर सुनी होगी। " पढोगे लिखोगे बनोगे नवाब , जो खेलोगे कूदोगे तो होंगे ख़राब। शाहिद कपूर के जीवन में उल्टा है। वो पढाई छोड़ कर खेलकूद पर ध्यान देते थे इसलिए आज रंगून में नवाब बन गए।

दरअसल,शाहिद कपूर फिल्म रंगून में सोल्जर नवाब मलिक का किरदार निभा रहे हैं और इस किरदार को निभाने के दौरान उन्हें उनके बचपन के एक खेल से बहुत मदद मिली है। ये राज़ खुद शाहिद ने खोला है। उन्होंने बताया कि बचपन में वो होली के दौरान अपने दोस्तों के साथ क्रीसटेंट क्लेव में जाकर दोस्तों के साथ बैलून में पानी भर कर खूब खेला करते थे और एक दूसरे पर पानी भरे गुब्बारे फेंक-फेंक वार करते थे। दो टीम होती थी. तो, ऐसे में जब उन्हें रंगून में नवाब मलिक बन कर असल वॉर करने की एक्टिंग करनी थी. तो उन्हें अपने बचपन का बैलून वॉर याद आ गया। बकौल शाहिद उस वक्त दोस्तों के साथ बैलून वॉर करने से पहले आपस में पूरी मीटिंग करते थे, जिसमें तय होता था कि हमें किस तरह इसे खेलना है और विरोधी पार्टी को कैसे हराना है। ठीक उसी तरह इस फिल्म में भी वॉर है। अंतर बस यह है कि फिल्म में बुलेट्स का खेल है गुब्बारों का नहीं।

Exclusive: इस राजकुमार को 20 दिनों तक मिलता था एक गाजर, एक कप कॉफी

विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड फिल्म रंगून में शाहिद कपूर के अलावा कंगना रनौत और सैफ अली खान का भी अहम् किरदार है। फिल्म शुक्रवार यानि 24 फरवरी को रिलीज हो रही है।