विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना से अनबन को लेकर शाहिद कपूर ने बोल दिया ये सच !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 13 Jan 2017 11:52 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2017 01:42 PM (IST)

पिछले दिनों एक खबर आई थी कि विशाल भारद्वाज की इस फिल्म के सेट पर शाहिद और कंगना के बीच ...और पढ़ें

कंगना से अनबन को लेकर शाहिद कपूर ने बोल दिया ये सच !
कंगना से अनबन को लेकर शाहिद कपूर ने बोल दिया ये सच !

मुंबई। विशाल भारद्वाज की फिल्म ' रंगून ' की रिलीज़ डेट जैसे जैसे नज़दीक आती जा रही है इस फिल्म से जुड़ी कई सारी बातों से पर्दा हटता जा रहा है। उसी में से एक है शाहिद कपूर और कंगना रनौत को लेकर चल रही अनबन।

शाहिद कपूर ने अब इस बात को साफ़ तौर पर कह दिया कि उनके और कंगना रनौत के बीच किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है और वो फिल्म रंगून को सैफ अली खान और कंगना रनौत के साथ प्रमोट करेंगे। दरअसल पिछले दिनों एक खबर आई थी कि विशाल भारद्वाज की इस फिल्म के सेट पर शाहिद और कंगना के बीच कहासुनी हो गई और तब से ये दोनों एक दूसरे को सीन्स करने के अलावा देखते भी नहीं । शॉट ख़त्म होते ही दोनों अपनी-अपनी वैनिटी वैन में चले जाते थे। ख़बर तो ये भी आई थी कि इस कारण शाहिद और कंगना एक दूसरे के साथ रंगून का प्रमोशन भी नहीं करने वाले। लेकिन गुरूवार की रात दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर के मौके पर आये शाहिद ने मीडिया से कहा - " मैंने भी ऐसी ख़बरें पढ़ी हैं। बिल्कुल गलत है। मेरे और कंगना के बीच कोई इशू है ही नहीं। जब भी, जहां भी सैफ और कंगना के साथ प्रमोशन के लिए कहा जाएंगे मैं तैयार रहूंगा। "

जापान में फिर होगा प्यार , शाहरुख़ खान के डायरेक्टर की है ऐसी तैयारी

इस मौके पर शाहिद ने बताया कि रंगून , विशाल भारद्वाज के साथ उनकी तीसरी फिल्म है और एक्टर के तौर पर आज वो जो कुछ भी हैं उसका बड़ा हिस्सा विशाल भारद्वाज के नाम ही है। रंगून , ज़ाहिर तौर पर ' हैदर ' और ' कमीने ' से बहुत ही अलग तरह की फिल्म है। अपनी फिल्मी बेगम दीपिका पादुकोण ( पद्मावती में दीपिका और शाहिद राजा-रानी के रोल में हैं ) को हॉलीवुड इंट्री की बधाई देते हुए शाहिद ने कहा कि यह उनके लिए बड़ा अवसर है।

भड़के नाना, कहा - " सिर तोड़ दूंगा , मुंह फोड़ दूंगा, फिर जो होगा देख लूंगा "

शाहिद ने कहा कि वो दीपिका को काफी समय से जानते हैं और दोनों के बीच पद्मावती में काम करना ' आइस-ब्रेक ' तो बिल्कुल भी नहीं था। अब तक 25 दिनों की शूटिंग की है और उनके और दीपिका के बीच पद्मावती में एक दो गाने है लेकिन वो किसी में डांस नहीं कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।