विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐन मौके तक अपनी शादी को लेकर क्यों चुप हैं शाहिद?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 04 Jun 2015 10:00 AM (IST)

शाहिद कपूर जल्द ही दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत के साथ शादी रचाने जा रहे हैं लेकिन वो अभी तक अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। हाल ही में एक इवेंट में शादी के बारे में पूछे जाने पर शाहिद सिर्फ मुस्कुराकर इस सवाल को टाल गए। खबर

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर जल्द ही दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत के साथ शादी रचाने जा रहे हैं लेकिन वो अभी तक अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। हाल ही में एक इवेंट में शादी के बारे में पूछे जाने पर शाहिद सिर्फ मुस्कुराकर इस सवाल को टाल गए।

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान किम कार्दशियां की ड्रेस में लगी आग

खबर है कि शाहिद 10 जून को ग्रीस में मीरा के साथ शादी करने जा रहे हैं। लेकिन शाहिद को एक अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए 5-7 जून तक मलेशिया में रहना होगा।

अगर उनकी शादी की डेट को लेकर लगाई जा रही अटकलें सही हैं तो बेशक अपनी शादी तक शाहिद बेहद बिजी रहने वाले हैं। खैर, अब शाहिद तो इस बारे में कुछ बोल नहीं रहे हैं, तो अब ये वक्त ही बताएगा कि खबरों में कितनी सच्चाई है।

मसाबा गुप्ता और मधु मेंटेना ने कर ली कोर्ट मैरिज