विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीडिया से छिप कर दो घंटे सैलून में ही बैठे रहे शाहिद कपूर

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 03 Apr 2015 08:53 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2015 04:15 PM (IST)

एक बॉलीवुड अभिनेता को बुधवार की रात लगभग दो घंटे एक सैलून में छिप कर बिताने पड़े। वह कुछ ऐसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को बुधवार की रात लगभग दो घंटे एक सैलून में छिप कर बिताने पड़े। अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म 'उड़ता पंजाब' में काम कर रहे शाहिद कुछ ऐसी स्थिति में फंस गए थे कि वो सैलून से निकलने की हिम्मत ही नहीं कर पाए।

शाहिद की मंगेतर मीरा लोगों से हुईं परेशान, सोशल मीडिया से बनाई दूरी

फिल्म 'उड़ता पंजाब' को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही है। इस फिल्म में मुख्य किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, 'बुधवार देर रात शाहिद कपूर एक सैलून में हेयर कट कराने गए थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने सैलून के बाहर निकलना चाहा, तो देखा कि बहुत सारे कैमरामैन उनके नए लुक की फोटो खींचने के लिए तैयार खड़े हैं। शाहिद नहीं चाहते थे कि उनका नया लुक अभी सबके सामने जाहिर हो। इसलिए शाहिद सैलून से बाहर आने की बजाए फिर अंदर चले गए।'

शाहिद की 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' के बारे में सब जानती थी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड!

उन्होंने बताया, 'शाहिद को लगभग दो घंटों तक सैलून के अंदर ही रहना पड़ा। जब सैलून के बाहर से सभी कैमरामैन चलने गए तब शाहिद बाहर निकले और घर गए।'

सैलून के एक कर्मचारी ने भी इस बात की पृष्टि की कि बुधवार की रात शाहिद को दो घंटे सैलून के अंदर ही बिताने पड़े। उन्होंने कहा, 'शाहिद ने अपनी नई फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए नया हेयर कट कराया है। वह नहीं चाहते कि अभी ये हेयर कट सबके सामने आए। इसलिए शाहिद के पास सैलून में रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।'

हेयर कट कराने से पहले शाहिद कपूर मुंबई के बांद्रा में हुड वाली जैकेट में टहलते हुए नजर आए। इसमें उनका मौजूद लुक बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा था।

'हैदर' की पार्टी में चोरी-छिपे क्यों पहुंचे शाहिद?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।