विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद आज शाहिद और मीरा देंगे ग्रैंड रिसेप्‍शन पार्टी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 12 Jul 2015 11:54 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2015 03:52 PM (IST)

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अब पति-पत्‍नी बन चुके हैं और आज रात मुंबई में रिसेप्‍शन पार्टी देने वाले हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अब पति-पत्नी बन चुके हैं और आज रात मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। लोअर परेल के पलैडियम होटल में आयोजित की गई इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने सितारों को इनवाइट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रात साढ़े आठ बजे ये पार्टी शुरू होने वाली है।

क्यों कट्रीना होने वाली सास की बर्थडे पार्टी से थीं गायब?

आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की रिसेप्शन पार्टी का इनविटेशन कार्ड दिल्ली के रवीश कपूर ने डिजाइन किया है। उन्होंने शादी का कार्ड भी डिजाइन किया था। शादी के कार्ड की तरह इनविटेशन कार्ड की झलक भी देखने को मिल गई है, जो रॉयल ब्लू कलर का है और देखने में सिंपल मगर काफी अट्रैक्टिव है।

इनविटेशन कार्ड के साथ ही मेहमानों को इस पार्टी में एंट्री मिलेगी। ये उनका सिक्योरिटी गेट पास होगा। इनविटेशन कार्ड पर एक बहुत ही दिलचस्प बात लिखी है, 'नो गिफ्ट प्लीज, ब्लेशिंग ओनली।' रिसेप्शन पार्टी के वेन्यू को विवाह वेडिंग डेकोर कंपनी की स्टाइलिस्ट रचना लकनोवाला ने डिजाइन किया है।

फिल्मों में वापसी को लेकर करीना ने खोले करिश्मा के दिल के राज

उन्होंने ही सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी की रिस्पेशन पार्टी को डिजाइन किया था। इस बारे में रचना ने कहा, 'शाहिद एम्बर लाइट्स चाहते थे इसलिए डेकोर में उसे जरूर शामिल किया जाएगा। सभी सेक्शन्स को अलग-अलग मूड के हिसाब से बनाया गया है और सभी एक-दूसरे से बिलकुल अलग होंगे। रस्टिक, रग्गड और नेचुरल औरगैनिक व्हाइट - ऐसा दिखेगा शाहिद और मीरा की रिेसेप्शन वेन्यू।'

जैकी भगनानी ने सुधारी गलती, वीडियो बनाकर मलाला को किया विश

शाहिद कपूर ने अपने रिसेप्शन वेन्यू को डिजाइन करने के लिए खुद विवाह वेडिंग डेकोर कंपनी को चुना है। उन्होंने सात जुलाई को दिल्ली में एक बेदह निजी समारोह में मीरा राजपूत से शादी की थी। इस समारोह में कुल 40-50 लोग शामिल हुए थे। हालांकि रात में मीरा राजपूत की फैमिली ने शानदार पार्टी भी दी थी और अगले दिन ये कपल हाथों में हाथ डाले मुंबई को रवाना हो गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।