विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद को रील लाइफ हीरोइनों ने दी शादी की बधाई

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 08 Jul 2015 11:50 AM (IST)

शाहिद कपूर ने कल दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी कर ली है। शाहिद की फिल्मों में उनकी हीरोइन बन चुकी अमृता राव, जेनेलिया डिसूजा और बिपाशा बसु ने उन्हें शादी की बधाई दी है। दिल्ली के एक फार्म हाउस में शाहिद और मीरा ने बेहद करीब दोस्तों और

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर ने कल दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी कर ली है। शाहिद की फिल्मों में उनकी हीरोइन बन चुकी अमृता राव, जेनेलिया डिसूजा और बिपाशा बसु ने उन्हें शादी की बधाई दी है।

हेमा ने बच्ची के पिता को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया!

दिल्ली के एक फार्म हाउस में शाहिद और मीरा ने बेहद करीब दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच शादी रचाई।

'इश्क विश्क' और 'विवाह' जैसी फिल्मों में शाहिद की हीरोइन बन चुकी अमृता राव ने शाहिद को शादी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'शाहिद को असली विवाह के लिए बधाई। आपको और आपकी पत्नी को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की शुभकामनाएं।'

2005 में फिल्म 'शिखर' में शाहिद के साथ काम कर चुकी बिपाशा बसु ने नए कपल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुबारक हो शाहिद कपूर। आप और मीरा बेहद क्यूट लगते हो। हमेशा साथ रहो।'

शाहिद कपूर ने की मीरा राजपूत से शादी, देखें तस्वीरें

फिल्म 'चांस पे डांस' में शाहिद के ऑपोजिट नजर आईं जेनेलिया डिसूजा ने ट्वीट किया, 'मुबारक हो शाहिद और मीरा....साथ में एक खूबसूरत जिंदगी की खूबसूरत शुरुआत।'

विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म 'रंगून' में शाहिद के साथ काम करने जा रही कंगना रनोट ने कहा, 'मैं शाहिद के लिए खुश हूं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।'

शाहिद कपूर के साथ 'झलक दिखला जा' को जज कर रही लॉरेन गोट्टलिब ने ट्वीट किया, 'मुबारक हो शाहिद। आपको और मीरा को एक खुशहास सफर की शुभकामनाएं देती हूं। अगले हफ्ते झलक रीलोडिड स्टाइल में सेलिब्रेट करेंगे।'

एक्टर रितेश देशमुख ने भी ट्विटर पर शाहिद को शादी की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बधाई हो मेरे दोस्त। नवविवाहित शाहिद और मीरा को दुनियाभर की खुशियां मिलें।'

शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ अरेंज्ड मैरिज की है। मीरा ने इसी साल दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश हॉनर्स किया है।

कंगना रनोट ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में किया ये खुलासा!