विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देर रात क्या कर रहे थे शाहिद और सोनाक्षी?

By Edited By:
Updated: Mon, 12 May 2014 11:06 AM (IST)

शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की दोस्ती इतनी गहरी हो गई है कि दोनों एक दूसरे की कोई बात नहीं टालते हैं। भले ही दोनों इस खास रिश्ते से इंकार करते आए हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (असिरा तरन्नुम)। शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की दोस्ती इतनी गहरी हो गई है कि दोनों एक दूसरे की कोई बात नहीं टालते हैं। भले ही दोनों इस खास रिश्ते से इंकार करते आए हों, लेकिन दोनों की बढ़ती नजदीकियां कुछ और ही इशारा कर रही है। अब बात इतनी बढ़ गई है कि दोनों नाइट आउटिंग भी करने लगे हैं।

सूत्रों ने बताया कि बीते शनिवार को सोनाक्षी और शाहिद ने साथ में डिनर किया। यही नहीं दोनों देर रात तक साथ ही थे। पहले दोनों बांद्रा में मिले, वहां डिनर किया। इसके बाद सोनाक्षी शाहिद के जुहू वाले नए घर में गईं। वहां दोनों ने काफी समय साथ बिताया। बिल्डिंग के बाहर कैमरे देखकर शाहिद ने उन्हें दूर रहने की सलाह दी। बताया जाता है कि दो दोस्त भी इन दोनों के साथ थे।

गौरतलब है कि शाहिद और सोनाक्षी के रिश्ते की बात काफी समय से ही चर्चा में है। हाल ही में सोनाक्षी प्रोफेशनली भी शाहिद से जुड़ गईं हैं। उन्होंने शाहिद के कहने पर फिल्म एजेंसी जॉइन कर ली है।

पढ़ें : सोनाक्षी-शाहिद की दोस्ती हुई गहरी

पढ़ें : सोनाक्षी ने शाहरुख को भी पछाड़ा