विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख़ ख़ान ने भीड़ में कुछ यूं संभाला अनुष्का शर्मा को, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 09:11 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 08:12 AM (IST)

कई बार फ़िल्म प्रमोशन के दौरान भीड़ स्टार्स को घेर ही लेती है लेकिन शाह रुख़ जैसे एक्टर्स अपनी को स्टार का ध्यान रखना जानते हैं!

शाह रुख़ ख़ान ने भीड़ में कुछ यूं संभाला अनुष्का शर्मा को, देखें तस्वीरें
शाह रुख़ ख़ान ने भीड़ में कुछ यूं संभाला अनुष्का शर्मा को, देखें तस्वीरें

मुंबई। सोमवार को शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में जुटे थे। इस बीच एसआरके और अनुष्का की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आयी हैं जिससे साफ़ ज़ाहिर है शाह रुख़ अपने को-स्टार को लेकर काफी सजग और केयरिंग रहते हैं। एक समय तो अनुष्का भीड़ में फंस सी गयी थी लेकिन शाह रुख़ ख़ान एक हीरो की तरह उनका हाथ थामे रहे। बाद में अनुष्का ने शाह रुख़ को गले से लगा लिया।

आप जानते हैं शाह रुख़ ख़ान अपनी फ़िल्मों के प्रमोशंस को दिलचस्प बनाने में माहिर हैं। अपकमिंग फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को प्रमोट करने के लिए किंग ख़ान ने मिनी ट्रेल सीरीज़ शुरू की, जो काफ़ी पसंद की जा रही है। बहरहाल, इस बीच सोमवार को दोनों एक इवेंट का हिस्सा थे। इस दौरान कई बार शाह रुख़ और अनुष्का भीड़ में घिर गए।

यह भी पढ़ें: फोटोग्राफर्स को देख दुपट्टे से अपना चेहरा यूं छुपा लिया सारा अली ख़ान ने

आप देख सकते हैं शाह रुख़ इस भीड़ में भी साए की तरह अपनी हीरोइन के साथ हैं। अनुष्का भी शाह रुख़ के होते हुए बेफ़िक्र हैं।

किसी तरह शाह रुख़ और अनुष्का कार के पास पहुंचे। आप देख सकते हैं दोनों अब भीड़ से बाहर निकल कर थोड़े इत्मीनान में नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ट्यूबलाइट हुआ फ्यूज़ तो रंगून ख़ामोश, जानिये 2017 की दस सबसे बड़ी डिज़ास्टर फ़िल्में

स्टंट कहें या कुछ और इस तस्वीर में आप देख सकते हैं अनुष्का किंग ख़ान को मानो गले से लगा रही हैं। शायद यह अनुष्का को एसआरके को शुक्रिया कहने का तरीका है। कई बार फ़िल्म प्रमोशन के दौरान भीड़ स्टार्स को घेर ही लेती है लेकिन शाह रुख़ जैसे एक्टर्स अपनी को स्टार का ध्यान रखना जानते हैं!

बताते चलें कि, जब फ़िल्म की शूटिंग शुरू हुई थी तब स्थाई रूप से इसका नाम 'द रिंग' रखा गया था। बाद में नाम बदलकर रहनूमा रखने की ख़बरें आईं। आख़िरकार भारी मशक्कत के बाद मेकर्स को 'जब हैरी मेट सेजल' का टाइटल मिला, जिसे रणबीर कपूर ने सुझाया है।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर जब नज़र आये सलमान ख़ान, क्या है काले चश्मे का राज़

'जब हैरी मेट सेजल' को शाह रुख़ की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इम्तियाज़ अली फ़िल्म के डायरेक्टर हैं। फ़िल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।