विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Don ने अनुष्का को खिलाया पान, देखिए खइके पान बनारस वाला

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 31 Jul 2017 08:48 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 01 Aug 2017 06:45 PM (GMT+05:30)

फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

Don ने अनुष्का को खिलाया पान, देखिए खइके पान बनारस वाला
Don ने अनुष्का को खिलाया पान, देखिए खइके पान बनारस वाला

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। 1978 में अमिताभ बच्चन की डॉन रिलीज़ हुई थी। इसके बाद 2006 में शाहरुख़ खान की फिल्म डॉन आई थी जो अमिताभ की फिल्म डॉन का रीमेक थी। इन दोनों फिल्मों में प्रसिद्ध गीत खइके पान बनारस वाला था जो आपको याद होगा। अब इस गीत को सार्थक करते नज़र आ रहे हैं हैरी और सेजल।

अब आप सोच रहे होंगे की भला यह हैरी और सेजल कौन हैं और इनका बनारस और पान से क्या लेना-देना? तो आपको बता दें कि, दरअसल शाहरुख़ की फिल्म ''जब हैरी मेट सेजल'' 4 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख़ ने हैरी की भूमिका अदा की है वहीं अनुष्का ने सेजल की। फिल्म को लेकर यह इन दिनों प्रमोशनल एक्टिविटी में व्यस्त हैं। शाहरुख़ प्रमोशन के लिए फिल्म की कास्ट के साथ बनारस पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बनारस वाला पान खाया भी और खिलाया भी। इस मौके पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और डायरेक्टर इम्तियाज़ अली भी मौजूद थे। तो आइए आपको दिखाते हैं शाहरुख़ और अनुष्का की फोटो जिसमें वो एक दूसरे को पान खिलाते दिखाई दे रहे हैं - 

बनारस में शाहरुख़ के साथ अनुष्का और इम्तियाज़ ने बनारसी पान का लुत्फ उठाया।

जहां एक ओर अनुष्का ने शाहरुख़ को पान खिलाया तो वही दूसरी ओर शाहरुख़ ने डायरेक्टर इम्तियाज़ को बनारसी पान खिलाया। 

अब आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं कि कैसे डॉन ने अनुष्का को कैसे पान खिलाया। ऊपर दिखाई दे रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शाहरुख़ ने पान वाले से हाथों में पान लिया। 

बड़े प्यार से शाहरुख़ पान को अनुष्का की तरफ ले गए और उन्हें खिलाया। 

तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि अनुष्का भी बनारसी पान को चखना चाहती हैं और वे इसको लेकर काफी उत्सुक भी हैं।

इस मौके पर अनुष्का ने ग्रीन कलर की ड्रेस कैरी की थी। 

अनुष्का ने भी शाहरुख़ को अपने हाथों से पान खिलाया।

आपको बता दें कि, फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। फिल्म के प्रचार के लिए तीनों बनारस में थे। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।