विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब शाहरुख़ मेट पद्मावती, Om shanti om से एेसा है कनेक्शन

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 09 Nov 2017 03:21 PM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 03:22 PM (IST)

दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

जब शाहरुख़ मेट पद्मावती, Om shanti om से एेसा है कनेक्शन
जब शाहरुख़ मेट पद्मावती, Om shanti om से एेसा है कनेक्शन

मुंबई। शाहरुख़ खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक ओम शांति ओम को आज पूरे 10 साल हो गए हैं। इसके साथ ही दीपिका ने भी फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल का सफर पूरा कर लिया है।  

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान की फिल्म ओम शांति ओम 9 नवंबर 2007 को रिलीज़ हुई थी। खास बात यह है कि आज मतलब 9 नवंबर को इस फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 10 साल हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने ट्विट कर शाहरुख़ को थैंक्स कहा है। फराह ने लिखा है कि, शर्ट उतारकर मिलियन लोगों को ख़ुश करने के लिए घन्यवाद। इसके जवाब में शाहरुख़ ने लिखा कि जैसा कि मैंने कहा था कि यह सिर्फ तुम्हारे लिए था। जैसा कि टॉम क्रूज़ कहते हैं कि तुम मुझे एक्सप्लॉइट करती हो। इस फिल्म से जुड़ी एक और खास बात यह है कि, बॉलीवुड में सफलता हासिल कर चुकी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में दीपिका ने शांति नाम की लड़की का किरदार निभाया था। अब शांति से शुरूआत करने वाली दीपिका पद्मावती तक पहुंच चुकी हैं। चूंकि वो फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं। 

यह भी पढ़ें: केदारनाथ की हीरोइनिया को मिली दूसरी फिल्म, सारा क्या अब बनेंगी 'परी'

आपको बता दें कि, शाहरुख़ इन दिनों आनंद एल राय वाली ड्वार्फ फिल्म में व्यस्त हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।  

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।