विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्‍म में शाहरुख के भाई बनेंगे अर्जुन कपूर!

By rohitEdited By:
Published: Wed, 10 Dec 2014 01:36 PM (IST)

रोहित शेट्टी जल्द ही शाहरुख खान के साथ क्लासिक कॉमेडी 'चलती का नाम गाड़ी' की रीमेक बनाने की तैयारी में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रोहित शेट्टी जल्द ही शाहरुख खान के साथ क्लासिक कॉमेडी 'चलती का नाम गाड़ी' की रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। सूत्रों की मानें तो अर्जुन कपूर को फिल्म में किशोर कुमार के रोल के लिए कास्ट किया है।

अशोक कुमार, किशोर कुमार और अनुप कुमार अभिनीत फिल्म 1958 की है। कहा जा रहा है कि शाहरुख फिल्म में सबसे बड़े भाई अशोक कुमार का किरदार निभाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक 'फिल्म की ओरिजनल स्क्रिप्ट में तीन भाई हैं और हम इस कॉन्सेप्ट पर ही है। हालांकि अभी पूरी तरह से तय नहीं हुआ है कि अर्जुन कपूर फिल्म में किशोर या अनुप कुमार का किरदार निभा रहे हैं।'

अभी यह भी पता नहीं चला है कि मधुबाला का रोल कौन करेगा? कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने अभी इस महत्वपूर्ण रोल के लिए किसी के बारे में नहीं सोचा है। सूत्र ने कहा ' टीम अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। अभी फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकते।'

पढ़ें: सिक्योरिटी गार्ड ने शाहरुख खान को अपने ही घर में घुसने नहीं दिया

क्लिक करके देखिए, अर्जुन कपूर का हमशक्ल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।