यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस नजारे को देखकर दंग रह गए सब!
शाहरुख खान अपने वादे के पक्के हैं, ये तो आपको ये तस्वीर देखकर ही पता चल जाएगा। रविवार को सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी का संगीत चल रहा था। संगीत की सभी तस्वीरों में ज्यादातर परिवार के लोग ही नज़र आ रहे थे। कोई खास था, तो वो

मुंबई। शाहरुख खान अपने वादे के पक्के हैं, ये तो आपको ये तस्वीर देखकर ही पता चल जाएगा। रविवार को सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी का संगीत चल रहा था। तभी शाहरुख खान वहां पहुंचे और उन्होंने सलमान के साथ मिलकर अर्पिता का माथा चूमकर उसे आशीर्वाद दिया। यह एक ऐसा नजारा था, जिसे वहां मौजूद सब लोग देखकर दंग रह गए।
संगीत की सभी तस्वीरों में ज्यादातर परिवार के लोग ही नज़र आ रहे थे। कोई खास था, तो वो थे शाहरुख।अर्पिता ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो शाहरुख और सलमान के साथ हैं। दोनों अर्पिता को प्यार से करते दिख रहे हैं।
काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि क्या सलमान शाहरुख को अपनी बहन की शादी में बुलाएंगे या नहीं। और अगर सलमान बुलाएंगे तो शाहरुख शादी में जाएंगे या नहीं। तो ये एक ऐसी तस्वीर है जिसे देखकर सभी सवालों के जवाब मिल गए हैं।
अब मीडिया में सलमान और शाहरुख के रिश्तों को लेकर कितनी ही खबरें क्यों न छपती रहें, लेकिन अपने आप में इस खास तस्वीर से साफ हो गया है कि शाहरुख के रिश्ते सलमान के परिवार के साथ काफी अच्छे हैं। ये शादी सलमान और शाहरुख के रिश्तों को अलग स्तर पर लेकर जाएगी।
अर्पिता 18 नवंबर को हैदराबाद में अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा के साथ शादी करने जा रही हैं।

