विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ने उड़ाया आमिर का मजाक! कहा 'आधा हीरो'

By rohitEdited By:
Updated: Tue, 30 Sep 2014 11:04 AM (IST)

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने प्रतिद्वंद्वी आमिर खान का मजाक उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल में भी शाहरुख ने आमिर का मजाक

News Article Hero Image

वेंकुवर। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने प्रतिद्वंद्वी आमिर खान का मजाक उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल में भी शाहरुख ने आमिर का मजाक उड़ाते हुए उन्‍हें 'आधा हीरो' कह डाला।

फिलहाल शाहरुख दिवाली पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'हैप्‍पी न्यू ईयर' की पूरी टीम के साथ वेंकूवर में हैं। फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बोमन ईरानी से जब एक गाना गाने को कहा गया तो उन्हें अपनी फिल्म फिल्म '3 इडियट्स' का गाना सुना दिया। इस पर शाहरुख ने व्यंग्य कसते हुए कहा, 'इतने बड़े बड़े स्टार स्टेज पर खड़े हैं, ये आधे हीरो का गाना क्यों गाया?'

यह पहली बार नहीं है कि शाहरुख ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर के बारे में कोई टिप्पणी की है। इससे पहले भी शाहरुख ने आमिर की नई फिल्म 'पीके' के पोस्टर को लेकर उनका मजाक उड़ाया था। शाहरुख की 'हैप्‍पी न्यू ईयर' दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन भी दिखाई देंगे।

पढ़ें: सबसे अमीर भारतीयों में शामिल हुए शाहरुख, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

पढ़ें: आमिर खान की इस फिल्‍म ने रिलीज होने से पहले ही कमाए 85 करोड़