विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसे बन रही है शाहरुख खान की 'म्यूजिक ब्रिगेड'

By Edited By:
Updated: Fri, 28 Feb 2014 09:39 AM (IST)

एक्टिंग के बादशाह किंग खान और रॉक सॉन्ग के सरताज हनी सिंह की जोड़ी स्टेज पर खूब जमती है। इनके साथ कई इवेंट में थिरकने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी 'म् ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्टिंग के बादशाह किंग खान और रॉक सॉन्ग के सरताज हनी सिंह की जोड़ी स्टेज पर खूब जमती है। इनके साथ कई इवेंट में थिरकने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी 'म्यूजिक ब्रिगेड' की कतार और लंबी करने का सोच रहे हैं। इसलिए वे हनी के बाद अब संगीतकार हिमेश रेशमिया और गायक मीका सिंह से दोस्ती बढ़ा रहे हैं।

पढ़ें : यहां हनी सिंह और किंग खान नहीं होंगे साथ-साथ

सूत्रों ने बताया कि मीका सिंह और हिमेश किसी फिल्म के लिए गाने की रिकार्डिग कर रहे थे, तभी शाहरुख खान वहां अचानक पहुंचे और सबको चौंका दिया। असल में वे भी पास के किसी स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। यही नहीं ये भी सुनने में आया है कि शाहरुख खान और मीका सिंह एक ही साथ गाड़ी में निकल भी गए।

पढ़ें : बॉलीवुड की खबरों के लिए क्लिक करें

हनी सिंह ने शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में लुंगी डांस गाना गाया था। इसके बाद से दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। दोनों कई इवेंट में साथ नजर आते हैं।