विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ने कुछ ऐसा कहा कि रो पड़ी काजोल

By rohitEdited By:
Published: Sun, 14 Dec 2014 09:32 AM (GMT+05:30)

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का 1000वां वीक सेलेब्रेशन केवल प्रशंसकों के लिए ही नहीं बल्कि राज और सिमरन यानी शाहरुख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का 1000वां वीक सेलेब्रेशन केवल प्रशंसकों के लिए ही नहीं बल्कि राज और सिमरन यानी शाहरुख खान और काजोल के लिए भी न भूलने वाला पल रहा।

इस मौके पर मराठा मंदिर में मौजूद शाहरुख और काजोल ने पर्दे की केमिस्ट्री को ऑफ स्क्रीन भी पेश किया। शाहरुख ने कुछ ऐसी बातें कहीं कि काजोल की आंखों में आंसू आ गए। शाहरुख ने इमोशन टच के साथ कहा 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बिना आदी (आदित्य चोपड़ा), यश चोपड़ा जी और तुम्हारे बिना संभव नहीं थी। यह 20 साल पुरानी फिल्म है और पूरी फिल्म एक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। हम सभी को एक ही किरदार को रिझाने, उसे सम्मान देने, प्यार करने की कोशिश कर रहे थे। यह संभव नहीं होता अगर यह किरदार काजोल ने नहीं निभाया होता। फिल्म सिमरन के बारे में हैं और हमेशा सिमरन के बारे में रहेगी।'

उन्होंने कहा ' उनकी सादगी केवल अभिनय नहीं है इसलिए वह ऐसी ही है। केवल एक दोस्त, एक को-स्टार, अजय की पत्नी, अपने बच्चों की मां, अपनी मां की बेटी के रूप में ही नहीं, मैं बहुत निजी तौर पर कह रहा हूं..यह थोड़ा अजीब होगा लेकिन मैं कहूंगा कि उनकी फिल्म में एक्टिंग, एक्टिंग नहीं है। वह वैसी ही हैं। उनका व्यक्तित्व प्योर है। और फिल्म की प्योरिटी और ब्यूटी उनके अंदर से ही आती है।'

शाहरुख की इन बातों से काजोल की आंखें नम हो गईं, लेकिन शाहरुख ने काजोल को हंसाने के लिए कहा 'मैंने इनकी खूब तारीफ की और अब मैं गुजारिश करूंगा कि वे मेरी थोड़ी तारीफ करें।'

(साभार नई दुनिया)

पढ़ेंः थियेटर में लगातार 19 वर्षों से चलती आ रही 'डीडीएलजे'

पढ़ेंः 'डीडीएलजे' को यशराज फिल्म्स ने इस तरह दिया सम्मान!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।