विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: जब चीख चिल्ला रही लड़की से शाहरुख़ खान ने छीना मोबाइल और फिर...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 12 May 2017 01:27 PM (IST)

इस मौके पर शाहरुख़ खान ने बताया कि वो अभी अभी विदेश से लौंटे हैं। घर भी नहीं गये। सीधे ...और पढ़ें

Exclusive: जब चीख चिल्ला रही लड़की से शाहरुख़ खान ने छीना मोबाइल और फिर...
Exclusive: जब चीख चिल्ला रही लड़की से शाहरुख़ खान ने छीना मोबाइल और फिर...

 रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। यूं तो दुनिया में किंग खान के कई सारे जबरा फैंस हैं और शाहरुख़ खान को हर किसी को खुश भी रखना पड़ता है। मुंबई में भी गुरुवार को ऐसा ही हुआ लेकिन थोड़े अलग अंदाज़ में।

दरअसल शाहरुख़ मुंबई में एक थिएटर के लॉन्च के लिए आये थे। इस दौरान वहां मौजूद किंग खान की एक फीमेल फैन शाहरुख़ के नाम की खूब स्क्रीमिंग कर रही थी। शाहरुख़ किसी को निराश नहीं करते। बस तुरंत ही फैन्स की भीड़ में जा पहुंचे। इस कारण भीड़ में कुछ देर के लिए अफरातफरी सी मच गई। कुछ देर बाद शाहरुख़ वहां से जाने लगे तब उनकी एक फैन ने शाहरुख़ के पास जाने के लिए हाथ पैर मारने लगी। शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड ने उसे किनारे हटा दिया लेकिन फिर भी वो चिल्लाती रही। बस फिर क्या था शाहरुख़ ने उसे तुरंत बुलाया उसके हाथ से फोन लिया। फोन से एक सेल्फी ली और फोन देकर चले गए। यह सब इतना जल्दी हुआ कि शाहरुख़ के बाकी फैंस बस देखते रह गए।

यह भी पढ़ें:परदेस में दो बाहुबलियों का मिलन , 500 करोड़ में होगा बड़ा धमाका

 

इस मौके पर शाहरुख़ खान ने बताया कि वो अभी अभी विदेश से लौंटे हैं। घर भी नहीं गये। सीधे थिएटर में आ गए क्योंकि सिनेमाघर आना उनके लिए घर जाने जैसा ही है और वो फैंस के लिए सब काम भूल जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।