विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रईस' में इस पॉपुलर गाने पर शाहरुख को अपने साथ नचाएंगी सनी लियोन

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 26 Mar 2016 01:17 PM (IST)

फिरोज खान और जीनत अमान पर फिल्माए गए पॉपुलर सॉन्‍ग 'लैला ओ लैला' नए कलेवर के साथ वापसी कर रहा है। 'रईस' में इस गाने पर सनी लियोन, शाहरुख खान को अपने साथ डांस कराती नजर आएंगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' का पॉपुलर गाना 'लैला ओ लैला' एक बार फिर से नए फ्लेवर और नए कलेवर के साथ लोगों के सामने लाने की तैयारी है। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में आपको ये बेहतरीन गाना सुनने को मिलेगा। खास बात ये है कि फिरोज खान और जीनत अमान पर फिल्माए गए इस गीत में सनी लियोन शाहरुख को अपने साथ डांस कराती नजर आएंगी।

सोनू निगम के नन्हे उस्ताद पिता संग लगाएंगे सुर और ताल

मेहबूब स्टूडियो में इस गाने के लिए खास सेट तैयार किया गया है और शुक्रवार से ही इस गाने की शूटिंग शुरू हो गई है, जोकि लगभग चार दिनों तक चलेगी। सूत्रों की मानें तो ये एक डांस ट्रैक और आइटम नंबर है, जोकि फिल्म का एक खास का हिस्सा होगा। सेट को एक पुराने डांस बार का लुक दिया गया है। जहां शराब परोसी जाएगी और सनी इस बार में डांस करती नजर आएंगी।

'बागी' का दूसरा गाना सुन टाइगर-श्रद्धा संग थिरकने लगेंगे आपके भी कदम

राहुल ढो़लकिया निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं। ईद के मौके पर यह फिल्म रिलीज हो रही है, जिसका दमदार मुकाबला सलमान खान की फिल्म 'सुुल्तान' से होगा।