विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख़ ख़ान के बेटे अबराम की लाइफ थी खतरे में, डॉक्टर्स ने बचायी जान

By Hirendra JEdited By:
Updated: Sat, 18 Mar 2017 09:13 AM (IST)

हम सब जानते हैं कि शाह रुख़ अपने छोटे बेटे अबराम से कितना प्यार करते हैं, ऐसे में अबराम की हेल्थ उनके लिए कितनी अहम है यह समझा जा सकता है।

शाह रुख़ ख़ान के बेटे अबराम की लाइफ थी खतरे में, डॉक्टर्स ने बचायी जान
शाह रुख़ ख़ान के बेटे अबराम की लाइफ थी खतरे में, डॉक्टर्स ने बचायी जान

मुंबई। शाह रुख़ ख़ान ने शुक्रवार को नानावटी अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट एंड बर्थिंग सेंटर लॉन्च किया। इस मौके पर शाह रुख़ ने मीडिया से बात करते हुए कई नए खुलासे किये। शाह रुख़ ने यह कह कर सबको चौंका दिया कि जब उनके बेटे अबराम का जन्म हुआ तो उसकी जान खतरे में थी और नानावटी के डॉक्टरों ने उनकी जान बचायी।

शाह रुख़ ख़ान ने नानावटी अस्पताल से अपने लगाव के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा, " डॉक्टर अली ने मेरा, मेरी बहन और मेरे छोटे बेटे अबराम का बहुत ख्याल रखा है। जब अबराम का जन्म हुआ था तब हम उसे यहीं लाए थे, मेरे बेटे की जान यहीं बचाई गई थी। इस अस्पताल में मेरी मां के नाम पर वॉर्ड का नाम भी रखा गया है।" शाह रुख़ ने आगे कहा कि मैं 25 सालों से यहां आ रहा हूं, मेरी बहन का इलाज भी यहां हुआ है।

बर्थडे शशि कपूर:जानिये 5 ऐसी फ़िल्में जिनमें शशि न होते तो अमिताभ बच्चन रह जाते अधूरे

हम सब जानते हैं कि शाह रुख़ अपने छोटे बेटे अबराम से कितना प्यार करते हैं, ऐसे में अबराम की हेल्थ उनके लिए कितनी अहम है यह समझा जा सकता है। बहरहाल, अब अबराम पूरी तरह से स्वस्थ हैं और एसआरके अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं।