विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख खान की 'वाइफ' से जुड़ गया सलमान खान का ये कैसा रिश्‍ता!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 04 Oct 2016 11:02 AM (IST)

सलमान खान इन दिनों शाहरुख खान की रील लाइफ पत्‍नी के साथ कुछ ज्‍यादा ही नजर आ रहे हैं। सुनने में आया है कि दोनों साथ में एक फिल्‍म में नजर आ सकते हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान और सलमान खान के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है। हालांकि अब सुनते हैं कि इनके बीच चीजें काफी सामान्य हो गई हैं। लेकिन इतनी भी सामान्य नहीं हो गई हैं कि सलमान पार्टियों में शाहरुख की पत्नी के साथ नजर आएं। अगर आप सोच रहे हैं कि हम शाहरुख की रियल लाइफ पत्नी गौरी खान की बात कर रहे हैं, तो जरा रुकिए। हम गौरी की नहीं, बल्कि शाहरुख की रील लाइफ की पत्नी वलुचा डिसूजा की बात कर रहे हैं। वलुचा ने फिल्म 'फैन' में शाहरुख की पत्नी का किरदार निभाया था।

वलुचा इन दिनों सलमान खान के साथ कई पार्टियों में नजर आ रही हैं। पार्टियों में सलमान, वलुचा के कुछ ज्यादा ही नजदीक नजर आते हैं। हाल ही में बीइंग ह्यूमन के ज्वेलरी ब्रांड की लॉन्चिंग पर भी वलुचा, सलमान के साथ नजर आईं। सुनने में आया कि इस पार्टी में कई दूसरी एक्ट्रेस भी मौजूद थीं, लेकिन सलमान, वलुचा के साथ ही ज्यादा नजर आए।

कट्रीना कैफ से ब्रेकअप के बाद इस हीरोइन के पीछे पड़े रणबीर कपूर!

सलमान के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'वलुचा इन दिनों सलमान और उनके करीबियों के साथ पार्टी करते हुए काफी नजर आती हैं। सलमान के करीबियों के साथ भी वलुचा की इन दिनों अच्छी पट रही है।' कहीं ऐसा तो नहीं कि वलुचा जल्द ही सलमान के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं?

संकेत तो कुछ ऐसे ही मिल रहे हैं। सलमान की कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने पिछले दिनों एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें सलमान, वलुचा के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में वलुचा के लिए 'दबंग 3' की पॉसिबल हीरोइन लिखा हुआ था। क्या यही वजह है कि सलमान इन दिनों वलुचा के साथ ज्यादा नजर आ रहे हैं?

वैसे बता दें कि 'दबंग 3' साल 2018 में रिलीज होगी। अरबाज खान ने पिछले दिनों फिल्म 'फ्रीकी अली' की प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा किया था। यानि अगले साल 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू हो जाएगी।