विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो ये बनेगा बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना!

By Edited By:
Updated: Sat, 12 Apr 2014 12:38 PM (IST)

शाहरुख खान पर जल्द ही बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना शूट होने वाला है। खबर है कि फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के इस गाने पर 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

News Article Hero Image

मुंबई (गौरव दुबे)। शाहरुख खान पर जल्द ही बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना शूट होने वाला है। खबर है कि फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के इस गाने पर 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

फिल्म की टीम ने दावा किया है कि इस गाने में सात करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि इस गाने में फिल्म के तमाम स्टार होंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी भी होंगे।

फराह खान ने कहा, 'मैं फिलहाल इस गाने के खर्च के बारे में कुछ भी नहीं कह सकती हूं, लेकिन हां इतना जरूर है कि ये गाना काफी महंगा गाना होगा। इसमें काफी खर्च हो रहा है।' फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसका फ‌र्स्ट लुक आईपीएल के दौरान लॉन्च हो जाएगा।

पढ़ें : एंटरटेनमेंट की खबरें

पढ़ें : रिलीज से पहले शाहरुख की फिल्म ने कमाए 200 करोड़