विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख की एक और डीडीएलजे

By Edited By:
Updated: Tue, 27 Nov 2012 03:20 PM (IST)

डीडीएलजे का हिट सीन रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका के साथ गोवा में दोहराते दिखाई देगें। रोहित ज्यादातर अपनी फिल्मों की शूटि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। डीडीएलजे का हिट सीन रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका के साथ गोवा में दोहराते दिखाई देंगे। रोहित ज्यादातर अपनी फिल्मों की शूटिंग गोवा में करते दिखते है चाहे वह गोलमाल, सिंघम या बोल बच्चन ही क्यों ना हो। तो आश्चर्य की बात नहीं कि चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग भी शेट्टी गोवा में ही कर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि यह सीन वीकएंड में शूट किया गया, जिसमें शाहरुख अपनी प्रेमिका दीपिका का इंतजार वास्को प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी एक ट्रेन करते हैं। सूत्रों ने बताया यह सीन उसी सीन से मेल खाता है जो दिल वाले दुल्हनिया ले जाएगें में शाहरुख और काजोल के साथ फिल्माया गया था।

यही नहीं रोहित की फिल्म के लिए वास्को जंक्शन का प्लेटफार्म बदल कर कल्याण स्टेशन में कर दिया गया है। शाहरुख वास्को में पिछले शनिवार से शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के चलते प्लेटफार्म नंबर 2 को घेरा हुआ है और एक ट्रेन को शूटिंग के लिए किराए पर लिया हुआ है। यह दीपिका का फिल्म में पहला आउटडोर सीन है।

गौरतलब है दीपिका इस फिल्म में पूरी तरह साउथ इंडियन दिखाई देंगी। वहीं शाहरुख अपने ही अंदाज में दिखेंगे। इस फिल्म के सह निर्माता यूटीवी मोशन पिचर्स और रेड चिलीज हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर