विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शशि कपूर हुए 77 साल के, शबाना और ऋषि ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

By Shashi BhushanEdited By:
Updated: Wed, 18 Mar 2015 09:20 PM (IST)

160 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शशि कपूर बुधवार को 77 साल के हो गए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बीते जमाने के मशहूर कलाकार शशि कपूर बुधवार को 77 साल के हो गए। उनके भतीजे ऋषि कपूर और फिल्म 'फकीरा' में उनकी को-स्टार शबाना आजमी ने उन्हें अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामना दी।

शशि कपूर को फिल्म 'दीवार', 'कभी-कभी' और 'जब-जब फूल खिले' में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। ऋषि ने टि्वटर पर अपनी शुभकामनाओं के साथ एक्टर का एक दुर्लभ फोटो भी पोस्ट किया है।

ऋषि ने ट्वीट किया 'हैप्पी बर्थडे शशि अंकल, गॉड ब्लेस गुड हेल्थ एंड ऑल हैप्पीनेस'। ऋषि कपूर ने अपने चाचा शशि कपूर के साथ 'अपना खून', 'कभी कभी' और 'दुनिया मेरी जेब में' में काम किया है।

शबाना ने एक्टर-प्रोड्यूसर को इंडियन सिनेमा को 'पृथ्वी थिएटर' देने के लिए शुक्रिया अदा किया। इसे शशि कपूर ने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की याद में बनवाया था। उनके पिता का सपना था कि उनकी एक थिएटर कंपनी हो।

शबाना ने ट्वीट किया 'हैप्पी बर्थडे शशि कपूर जी-मोस्ट गॉर्जियस मैन। खुश रहिए, सेहतमंद रहिए। आप एक अग्रणी और प्रेरणादायी कलाकार रहे हैं। पृथ्वी थिएटर एक विरासत है जो आपने हमारे शहर को दी है।'

शशि कपूर ने 160 से ज्यादा फिल्में की है। उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।

ओ तेरी, एक बार में 12 समोसे खा जाते हैं रितिक...

अब ये हॉट मॉडल भी बॉलीवुड में आएंगी नजर...

इस एक्ट्रेस के पति ने ही दुनिया को दिखा दी न्यूड तस्वीरें..

...तो विराट ने कर ही दिया अनुष्का से अपने प्यार का इजहार