विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दादासाहब फाल्के पुरस्‍कार समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे शशि कपूर

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 02 May 2015 08:06 AM (IST)Updated: Sat, 02 May 2015 08:57 AM (IST)

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रहे शशि कपूर को अब प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के सम्मान मुंबई में ही प्रदान किया जाएगा। सूचना एवं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रहे शशि कपूर को अब प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के सम्मान मुंबई में ही प्रदान किया जाएगा। शशि कपूर के परिजनों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को बताया है कि अस्वस्थता के कारण शशि के लिए दिल्ली में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में पहुंचना काफी कठिन होगा।

'जमाई राजा' बनकर रवि दुबे ने जीता बेस्ट टीवी एक्टर का अवॉर्ड

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने फैसला लिया है कि अब 77 वर्षीय कपूर को यह सम्मान मुंबई में ही प्रदान किया जाएगा। उनके इस सम्मान की घोषणा तीन मई को आयोजित होने वाले अवॉर्ड समारोह में की जाएगी, साथ ही कपूर की उपलब्धियों पर एक ऑडियो-विजुअल फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। मुंबई में शशि कपूर को यह अवॉर्ड कब सौंपा जाएगा इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।

किडनी संबंधी समस्या के कारण शशि कपूर अस्वस्थ हैं और व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं। माना जा रहा है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली या राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर कपूर को यह अवॉर्ड प्रदान करने के लिए मुंबई जा सकते हैं।

शशिकला और विद्या बालन को सम्मानित करेगी महाराष्ट्र सरकार

इससे पहले विख्यात अभिनेता रहे प्राण को भी वर्ष 2013 में तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने मुंबई जाकर दादासाहब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किया था। शशि कपूर ने 100 से ज्यादा हिदी फिल्मों में अभिनय किया है, उन्हें नमक हलाल, दीवार और कभी-कभी जैसी हिट फिल्मों में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

आधी रात को कमरे में घुस होटल कर्मचारी ने की एक्ट्रेस से छेड़छाड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।