विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शेखर कपूर की इस हॉलीवुड फिल्म में हो सकती है बॉलीवुड स्टारकास्ट!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 22 Nov 2014 11:14 AM (IST)

डायरेक्टर शेखर कपूर का कहना है कि वह अपने आगामी हॉलीवुड वेंचर 'टाइगर्स कर्स' में इंडियन एक्टर्स को कास्ट कर सकते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। डायरेक्टर शेखर कपूर का कहना है कि वह अपने आगामी हॉलीवुड वेंचर 'टाइगर्स कर्स' में इंडियन एक्टर्स को कास्ट कर सकते हैं। उनकी यह फिल्म कोलिन हूक के नॉवेल पर आधारित फैंटेसी एडवेंचर ड्रामा है।

कपूर ने कहा, 'मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह एक न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर है। मैंने इसे बनाने के लिए साइन किया है। मैं इसमें इंडियन स्टारकास्ट भी ले सकता हूं लेकिन अभी इसके बारे में श्योर नहीं हूं।'

यह कहानी एक टीनएज लड़की के इर्दगिर्द घूमती है जो कि सर्कस में काम करते हुए एक सफेद टाइगर 'रेन' से मिलती है। यह सफेद टाइगर 300 साल से श्रापित एक प्रिंस होता है।

शेखर कपूर यश राज फिल्म्स के प्रोजेक्ट 'पानी' से भी जुड़े हैं। 'पानी' के बारे में उन्होंने बताया, 'मैंने अभी शूटिंग शुरू नहीं की है। यश राज फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और मैं सोचता हूं कि वे ही बता सकते हैं कि शूटिंग कब शुरू होगी और फिल्म की रिलीज डेट क्या है।'

उन्होंने बताया, 'सुशांत सिंह राजपूत फिल्म के लीड हीरो हैं और अभी हीरोइन के नाम की घोषणा नहीं हुई है।'

(साभार नई दुनिया)

पढ़ेंः मुंबई में अर्पिता की शादी का रिसेप्शन, देखें तस्वीरें

पढ़ेंः स्टंट करते हुए घायल हुए ये टीवी अभिनेता, कर रहे हैं बेड रेस्ट