विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के साथ गणपति लेकर घर आईं शिल्‍पा शेट्टी, संजय दत्‍त के बेटे भी दिखे

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 05 Sep 2016 02:49 PM (IST)

बॉलीवुड सितारे भी धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं और अपने घर गणपति को ले आते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। देश भर में आज धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है और इस मामले में बॉलीवुड सितारे भी कभी पीछे नहीं रहते। वो अपने घर गणपति की स्थापना कर पूरे भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना करते हैं। रविवार को शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी अपने घर गणपति को ले आए। तस्वीर में आप देख सकते हैं।

VIDEO : 'रॉक ऑन 2' का दमदार टीजर रिलीज, फरहान के साथ श्रद्धा जीत लेंगी दिल

वहीं शिल्पा शेट्टी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों रियलिटी शो 'सुपर डांसर' को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुराग बसु और गीता कपूर के साथ वो इस शो की जज बनी हैं। जबकि फिल्मी पर्दे पर नजर आने उन्हें काफी समय हो गया। शिल्पा आखिरी बार 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' के एक स्पेशल सॉन्ग में नजर आई थीं।

राधिका आप्टे की 'पार्च्ड' इस डेट को होगी रिलीज, इसके ही न्यूड सीन हो गए थे लीक

संजय दत्त के घर भी गणेश चतुर्थी का जश्न मन रहा है। उनके बेटे शहरान अपने घर गणपति लेकर आते नजर आए। जेल की सजा पूरी करने के बाद रिहा हुए संजय इन दिनों बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कई फिल्मों की चर्चाएं हैं, मगर सबसे पहले कौन सी आएगी, इसका पता नहीं चल पाया है।