Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति से तलाक पर शिल्‍पा शेट्टी ने भी तोड़ी चुप्‍पी और दिया यह जवाब

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 13 Jun 2016 07:54 PM (IST)

    पति द्वारा घर से ऑफिस शिफ्ट होने के बाद से शिल्‍पा शेट्टी की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चलने की खबरें सामने आ रही हैं। अब इस पर शिल्‍पा ने चु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। बॉलीवुड से इस साल कई जोड़ों के जुदा होने की खबरें सामने आई हैं। इनमें ऐसे जोड़े भी शामिल हैं, जिनके रिश्ते टूटने की किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। अब इस लिस्ट में पिछले कुछ समय शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम जुड़ने की चर्चा हो रही है, जिनका एक बेटा भी है।

    पहली बार लड़की को किस करने पर आमिर का हुआ था इतना बुरा हाल

    राज कुंद्रा ने दिया था यह जवाब

    सबसे पहले तो आपको बता दें कि क्यों शिल्पा और राज के बीच सब कुछ ठीक नहीं चलने की चर्चा हो रही है। तो आपको बता दें कि पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि राज अपना जुहू स्थित घर छोड़कर बांद्रा स्थित ऑफिस में रहने लगे हैं। ऐसे में सवाल उठना तो लाजिमी है। हालांकि इस पूरे मामले पर राज ने हाल में चुप्पी तोड़ते हुए स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की थी। राज ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'I better spend more time at home... whoops 1.30 am returning home from office."

    पिता बनने के सवाल पर पति का जवाब सुन बिपाशा का चेहरा शर्म से हो जाएगा लाल

    शिल्पा शेट्टी यह कहकर बच निकलीं

    वहीं अब शिल्पा ने राज से तलाक की अटकलों पर सफाई दी है। उन्होंने इस तरह की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वो शादी जैसी संस्था में यकीन करती हैं और अपने पति से प्यार करती हैं। हालांकि पूरा मामला स्पष्ट करने से इंकार करते हुए शिल्पा ने यह कह दिया कि जब तक कोई चीज उनको प्रभावित नहीं करती, तब तक वो उस पर कोई बयानबाजी नहीं करेंगी।

    पहली बार सुजैन ने खोला मुंह, सामने आया रितिक से तलाक का कारण

    खबरें और भी