विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुबई में योगा का जादू बिखेरने की तैयारी में हैं शिल्पा शेट्टी

By Suchi sinhaEdited By:
Updated: Sun, 07 Feb 2016 04:43 PM (IST)

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 19 फरवरी दुबई में प्रशिक्षक सुनील सिंह के साथ योग का प्रदर्शन करती दिखाई देंगी।इससे पहले वो योग गुरु बाबा राम देव के साथ योगा करती नजर आ चुकी हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शिल्पा शेट्टी बाॅलीवुड में अपनी छरहरी काया के लिए जानी जाती हैं। उनकी इस फिटनेश का राज योगा है, जो उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। देश से लेकर विदेश तक शिल्पा योग का प्रचार करती नजर आती हैं। हाल ही मे जहां वो बाबा रामदेव के साथ योगा करती दिखाई दी थी और अब वो प्रशिक्षक सुनील सिंह के साथ दुबई में 19 फरवरी को योग प्रदर्शन करेंगी।

पुलकित ने किया खुलासा, श्वेता से शादी टूटने की ये रही बड़ी वजह

दुबई में योगा के प्रदर्शन को लेकर शिल्पा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहां, 'मैं समझती हूं कि ये प्लेटफार्म योग के प्रचार और प्रसार के लिए बेहतर है। मै खुश हूं कि इस माध्यम से मुझे दुनिया भर के दर्शको के बीच योग को पहुंचाने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा, 'मैं दुबई और दुनिया के दूसरे हिस्सों के लोगों से गुजारिश करती हूं कि वे हर दिन कुछ मिनट योग जरूर करें और बदलाव को महसूस करें।'

सनी देओल ने लिया फैसला, साल में अब करेंगे तीन फिल्में

आपको बता दें कि शिल्पा ने अभिनेत्री से साथ-साथ शिल्पा एक अच्छी बिजनेस वुमेन भी हैं। अपने पति राज कुंदरा के साथ वो कई बार आईपीएल के मैदान में नजर आ चुकी हैं। एक बच्चें की मां होने के बाद भी शिल्पा ने खुद को बेहद फिट रखा है।