विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड के Shocking Clash, जब Box Office पर ख़ुद से ही टकराए ये एक्टर्स

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 01 Jun 2017 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 05:02 PM (IST)

राजकुमार राव से बेहतर इस दुविधा को कौन समझ सकता है, जिनकी 'बहन होगी तेरी' और 'राब्ता' 9 जून को ...और पढ़ें

बॉलीवुड के Shocking Clash, जब Box Office पर ख़ुद से ही टकराए ये एक्टर्स
बॉलीवुड के Shocking Clash, जब Box Office पर ख़ुद से ही टकराए ये एक्टर्स

मुंबई। वैसे तो आजकल फ़िल्मों की रिलीज़ के समय इस बात का ख़ास ख्याल रखा जाता है, कि किसी ऐसी फ़िल्म से टक्कर ना हो, जो भारी पड़े। मगर फिर भी फ़िल्में टकरा ही जाती हैं। ये स्थिति उस वक़्त और जटिल हो जाती है, जब एक ही एक्टर की दो फ़िल्में एक ही डेट पर रिलीज़ हो रही हों।

राजकुमार राव से बेहतर इस दुविधा को कौन समझ सकता है, जिनकी बहन होगी तेरी और राब्ता 9 जून को सिनेमाघरों में पहुंच रही हैं। वैसे तो इन दोनों फ़िल्मों में कोई समानता नहीं है। बहन होगी तेरी में राजकुमार राव और श्रुति हासन लीड रोल में हैं, जबकि राब्ता में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सनोन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। पर राजकुमार के लिए जो चिंता की बात है वो है राब्ता में उनका लुक। इस फ़िल्म में राव लगभग 300 साल के बुजुर्ग का किरदार निभा रहे हैं और इस रोल के लिए राजकुमार ने जो गेटअप लिया है, उसने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। 

यह भी पढ़ें: 5 Years Celebration- राउड़ी राठौर के ये 5 डायलॉग इंस्पिरेशन हैं

राजकुमार के डर की यही वजह है कि राब्ता में उनका स्पेशल एपीयरेंस कहीं बहन होगी तेरी पर भारी ना पड़ जाए, जो राजकुमार के लिए ज़्यादा ज़रूरी फ़िल्म है। आख़िर इसमें वो लीड रोल जो निभा रहे हैं। ऐसी ख़बरें भी आई थीं कि राजकुमार दोनों फ़िल्मों के एक ही दिन रिलीज़ होने से ख़ुश नहीं हैं। हालांकि वो इसे बातचीत में ज़ाहिर नहीं होने दे रहे। 

ऐसी ही दुविधा से इस साल तापसी पन्नू को भी जूझना पड़ा। तापसी की रनिंग शादी और द ग़ाज़ी अटैक इसी साल 17 फरवरी को रिलीज़ हुईं थीं। रनिंग शादी फ्लॉप रही थी।

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा की ये 5 क्लासिक फ़िल्में रिलीज़ के वक़्त रही थीं फ्लॉप

 

2013 में सोनाक्षी सिन्हा के सामने भी कुछ ऐसी ही स्थिति पैदा हो गई थी, जब उनकी दो फ़िल्मों की रिलीज़ में महज़ एक हफ़्ते का फ़ासला रहा था। ये फ़िल्में थीं बुलेट राजा और आर राजकुमार। बुलेट राजा 29 नवंबर को रिलीज़ हुई थी, जबकि आर राजकुमार 6 दिसंबर को थिएटर्स में पहुंची। सोनाक्षी ने दोनों फ़िल्मों का साथ-साथ प्रमोशन किया था।

यह भी पढ़ें: आरके स्टूडियो के लोगो में इसलिए दिखती है नर्गिस की छवि

इसी साल जनवरी में हिंदी सिनेमा के दर्शक रईस और काबिल की टक्कर देख चुके हैं। शाह रुख़ ख़ान और रितिक रोशन की फ़िल्में वैसे तो बिल्कुल अलग थीं, मगर एक्टर नरेंद्र झा दोनों फ़िल्मों में नज़र आए। दिलचस्प बात ये है कि रईस में नरेंद्र जहां स्मगलर के रोल में थे, वहीं काबिल में उन्होंने पुलिस अफ़सर का किरदार निभाया। हालांकि दोनों ही किरदार निगेटिव थे।

2009 में ऐसा ही संयोग संजय दत्त के साथ हो चुका है। 16 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ऑल द बेस्ट और ब्लू में संजय मुख्य किरदारों में शामिल थे। ऑल द बेस्ट कॉमेडी फ़िल्म थी, जबकि ब्लू एक्शन थ्रिलर फ़िल्म।

यह भी पढ़ें: पुरानी क्लासिक फ़िल्मों के इन रीमेक्स को देखकर ख्याल आता है, बने ही क्यों

2004 में 23 जनवरी को अमिताभ बच्चन के फैंस बात को लेकर ख़ूब कंफ्यूज़ हुए कि ऐतबार देखें या खाकी। ऐतबार को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु बिग बी के साथ नज़र आए, वहीं खाकी राजकुमार संतोषी की फ़िल्म थी, जिसमें अमिताभ का साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय और तुषार कपूर ने दिया। 

यह भी पढ़ें: किसी ने छोड़ा हाथ, तो किसी ने छीना कैमरा, ये हैं बॉलीवुड के एंग्री मैन

2001 में 10 अगस्त को फरहान अख़्तर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म दिल चाहता है रिलीज़ हुई। इस फ़िल्म में आमिर ख़ान, सैफ़ अली ख़ान और अक्षय खन्ना ने लीड रोल्स निभाए, जबकि फ़ीमेल लीड रोल में प्रीति ज़िटा थीं। इसी दिन प्रीति की एक और फ़िल्म यह रास्ते हैं प्यार के रिलीज़ हुई, जिसमें अजय देवगन और माधुरी दीक्षित ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।