विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40 साल बाद पाकिस्तान में रिलीज हुई 'शोले'

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 19 Apr 2015 09:03 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 19 Apr 2015 09:25 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'शोले' भारत में रिलीज होने के 40 सालों बाद अब पाकिस्तान में रिलीज हो गई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'शोले' भारत में रिलीज होने के 40 सालों बाद अब पाकिस्तान में रिलीज हो गई है। फिल्म इस शुक्रवार को पाकिस्तान के सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज की गई।

इमरान को इतना गुस्सा क्यों दिलाती हैं उनकी पत्नी?

रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी 'शोले' में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र लीड रोल्स में थे। भारत में ब्लॉबस्टर रही इस फिल्म को जियो फिल्म्स और मांडवीवाला एंटरटेनमेंट ने देशभर में रिलीज किया। इससे पहले कराची में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर किया गया, जिसमें कई सेलेब्रिटी पहुंचे थे।

इस खूबसूरत एक्ट्रेस के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

मांडवीवाला एंटरटेनमेंट के मालिक और पाकिस्तान में फिल्म के एक्सपोर्टर और डिस्ट्रिब्यूटर नदीम मांडवीवाला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म पाकिस्तान में अच्छा बिजनेस करेगी। उन्होंने कहा, 'हालांकि 1 मई को 'एवेंजर्सः एज ऑफ अल्ट्रॉन' सहित कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं लेकिन शोले सदाबहार फिल्म होने की वजह से दर्शक जुटा लेगी।'

'शोले' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जो मुंबई के एक थिएटर में लगातार पांच सालों तक लगी रही थी। फिल्म में अमिताभ और धर्मेंद्र के अलावा संजीव कपूर, हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमजद खान भी बेहद अहम किरदारों में थे।

सिनेमा में योगदान के लिए शाहरुख को एशियन अवार्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।