विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दाऊद इब्राहिम की बहन पर बन रही बायोपिक फ़िल्म की शूटिंग शुरू!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 12 Oct 2016 06:22 PM (IST)

श्रद्धा इस साल 'रॉक ऑन 2' में फरहान अख़्तर के साथ नज़र आने वाली हैं। इन फ़िल्मों के अलावा उनकी 'हाफ़ गर्लफ्रेंड' और 'ओके जानू' भी पाइपलाइन में हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। डायरेक्टर अपूर्व लखिया की फ़िल्म 'हसीना- द क्वीन ऑफ़ मुंबई' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर टाइटल रोल में हैं। इस बार वो अपने रियल लाइफ़ भाई सिद्धांत के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं।

श्रद्धा ने फ़िल्म के मुहूर्त की तस्वीर शेयर करते हुए अपना उत्साह ज़ाहिर किया है। श्रद्धा पहली बार रियल लाइफ़ से प्रेरित किरदार निभा रही हैं। अब तक हल्के-फुल्के रोल निभाती आईं श्रद्धा के लिए हसीना का रोल किसी चैलेंज से कम नहीं होगा। फ़िल्म में श्रद्धा 17 से 40 साल की हसीना पारकर का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।

Pics: ट्यूबलाइट के सेट पर चिल्लर पार्टी के साथ सलमान ख़ान की मस्ती

हालांकि श्रद्धा के भाई सिद्धांत निगेटिव शेड वाले रोल निभाते रहे हैं, तो उनके लिए ये फ़िल्म ज़्यादा मुश्किल नहीं होगी। सिद्धांत फ़िल्म में दाऊद के रोल में हैं।

टॉम हैंक्स के लिए इंडियन सिनेमा का मतलब है अमिताभ बच्चन

श्रद्धा इस साल 'रॉक ऑन 2' में फरहान अख़्तर के साथ नज़र आने वाली हैं। इन फ़िल्मों के अलावा उनकी 'हाफ़ गर्लफ्रेंड' और 'ओके जानू' भी पाइपलाइन में हैं। 'हाफ़ गर्लफ्रेंड' में श्रद्धा अर्जुन कपूर और 'ओके जानू' में आदित्य रॉय कपूर के साथ हैं।