विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एमएसजी' रिलीज होने से पहले सीक्वल पर भी शुरू हुआ काम

By rohit guptaEdited By:
Updated: Mon, 12 Jan 2015 08:16 AM (IST)

अभी बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की पहली फिल्म 'एमएसजी- द मैसेंजर ऑफ गॉड' रिलीज भी नहीं हुई है और इसके सीक्वल पर काम शुरू होने की बात कही जा रही है।

News Article Hero Image

मुंबई। अभी बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की पहली फिल्म 'एमएसजी- द मैसेंजर ऑफ गॉड' रिलीज भी नहीं हुई है और इसके सीक्वल पर काम शुरू होने की बात कही जा रही है।

'एमएसजी' के पोस्टर को लेकर फायरिंग व पत्थरबाजी

राम रहीम सिंह ने रविवार को कहा है कि उन्होंने फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू भी कर दी है। उनकी फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होनी है, लेकिन सेंसर बोर्ड से अभी यह पास नहीं हुई है।

राम रहीम ने पत्रकारों से कहा है कि सीक्वल की अस्सी फीसद शूटिंग हो चुकी है और इसे आदिवासी समाज के मुद्दों को लेकर बनाया जा रहा है। ओरिजनल फिल्म के बारे में उन्होंने जानकारी दी कि यह देशभक्ति से भरपूर है और सोशल मैसेज भी देती है।

फिल्म ‘एमएसजी’ पर बढ़ा विवाद, धरने पर बैठे सिख श्रद्धालु

उन्होंने कहा, 'मेरी फिल्म में एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा है जो इसे रोचक बनाता है। यह कई मुद्दों पर जागरुकता भी पैदा करती है।'

बॉक्स ऑफिस पर बेअसर साबित हुए अर्जुन-सोनाक्षी के 'तेवर'