विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिलिए 'बिग बॉस' के घर में रहने वाले आम और ख़ास कंटेस्टेंट्स से!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2016 02:30 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 03:26 PM (IST)

13 ऐसे प्रतिभागियों की सूची जारी की गई है, जिनमें से कुछ लोगों को बिग बॉस के घर में रहने का मौक़ा मिलेगा।

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बॉस का अगला सीज़न जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। 16 अक्टूबर को शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर होगा। इस बार शो अलग अंदाज़ में दर्शकों के सामने इन वजहों से भी होगा, क्योंकि इस बार शो में आम आदमी भी सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ नजर आने वाले हैं।

आम आदमी की केटेगरी में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को चुना गया है, जिनमें से कुछ स्ट्रगलिंग एक्टर्स भी हैं। 'बिग बॉस 10' में कुल 14 प्रतिभागी होंगे, जिनमें कॉमन मैन और सेलिब्रटीज़ शामिल होंगे। 13 ऐसे प्रतिभागियों की सूची जारी की गई है, जिनमें से कुछ लोगों को बिग बॉस के घर में रहने का मौक़ा मिलेगा। शो को सलमान ख़ान होस्ट कर रहे हैं।

शाह रूख़ ख़ान ने आर्यन ख़ान की गर्लफ्रेंड्स को लेकर किया खुलासा

1. रुचिका सिंह: रुचिका सिंह दिल्ली की हैं और उन्हें स्प्रिचुअल बुक्स पढ़ना, ट्रेवेलिंग करना, फिल्में देखना और पार्टी करना पसंद हैं।

2. फ़िरोज़ ख़ान: फ़िरोज़ एक्टर हैं और उन्हें गाना बेहद पसंद है। इसके अलावा बंजी जम्पिंग, साइक्लिंग और स्पोर्ट्स पसंद है।

3. काजोल त्यागी: काजोल को डांस करना और लोगों से बातचीत करना काफी पसंद है। काजोल मुंबई की रहने वाली हैं।

4. मनोज पंजाबी: मनोज पंजाबी जयपुर से संबंध रखते हैं और उन्हें क्रिकेट खेलने में काफी मज़ा आता है। इसके अलावा उन्हें पार्टी करना और कार्टून देखना पसंद है।

5. लोकेश कुमारी शर्मा: लोकेश दिल्ली से हैं और उन्हें डांस, गाने, और ज़िंदगी को ज़िंदादिली से जीना पसंद है।

6. मानवीर गुर्जर: मानवीर गुर्जर जिम एंथ्यूसियास्ट हैं और इन्हें रेस्लिंग करना पसंद हैं। ये नोयडा से हैं और डेयरी फार्म के ओनर हैं।

7. मंदिरा चौहान: मंदिरा चौहान पुणे से हैं और वह रेडियो प्रोग्रामिंग से जुड़ी हैं। उन्हें रोड ट्रिप्स और हाउस पार्टीज़ करना अच्छा लगता है।

8. निखिल मेहता: निखिल मुंबई से हैं और उन्हें क्रिकेट खेलना पसंद हैं।

9. प्रियंका जग्गा: प्रियंका जॉब रिक्रूटर हैं और वो दिल्ली से हैं।

10. नवीन प्रकाश: नवीन प्रकाश बिहार से हैं और वह पेशे से टीचर हैं।

11. नीतिभा कौल: नीतिभा एकाउंट स्ट्रेटजिस्ट हैं और वो दिल्ली से हैं। उन्हें सिंगिंग और डांसिंग में दिलचस्पी है और वो ज़िंदगी को खुशमिज़ाजी से जीना चाहती हैं।

12. प्रमोद दहिया: प्रमोद दहिया हरियाणा से हैं और वो एक्टर और राइटर हैं।

13. देव देवगन: देव देवगन लुधियाना से हैं और वो पेशे से बिजनेसमैन हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।