विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा कपूर ले रही हैं अब ये ट्रेनिंग!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 20 Jul 2015 10:34 AM (IST)

श्रद्धा कपूर जल्द ही 'रॉक ऑन' की सीक्वल की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस इस साल सितंबर में शूटिंग में शामिल हो जाएंगी। श्रद्धा को इस फिल्म के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि वो न सिर्फ बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक शानदार सिंगर भी हैं। फिल्म में

News Article Hero Image

मुंबई। श्रद्धा कपूर जल्द ही 'रॉक ऑन' की सीक्वल की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस इस साल सितंबर में शूटिंग में शामिल हो जाएंगी।

'बाहुबली' ने 300 करोड़ कमा कर रजनीकांत का तोड़ा रिकॉर्ड

श्रद्धा को इस फिल्म के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि वो न सिर्फ बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक शानदार सिंगर भी हैं। फिल्म में श्रद्धा को एक्टिंग के अलावा सिंगिंग भी करनी है।

खबर है कि अपने इस रोल की तैयारी के लिए श्रद्धा आजकल समंथा एडवर्ड्स से ट्रेनिंग ले रही हैं। समंथा एक मशहूर जैज सिंगर और वोकल कोच हैं और आजकल श्रद्धा को वोकल मोड्यूलेशन की ट्रेनिंग दे रही हैं।

समंथा इससे पहले प्रियंका चोपड़ा को भी ट्रेनिंग दे चुकी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल प्लैटफॉर्म पर सिंगिंग में नाम कमाना शुरू कर दिया है।

हमें उम्मीद है कि श्रद्धा भी समंथा से ट्रेनिंग लेने के बाद फिल्म में सिंगिंग कर अपनी छाप छोड़ेंगी।

आजकल जबरदस्त प्रेशर में जी रहे हैं सैफ अली खान!