Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    माता-पिता का घर छोड़ने के बारे में श्रद्धा कपूर ने बताया सच

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 06 May 2016 02:23 PM (IST)

    श्रद्धा कपूर के बारे में अटकलें थीं कि वो अपने माता-पिता का घर छोड़ने की योजना बना रही हैं। अब इस पर श्रद्धा ने बताया है कि आखिर क्‍या है सच। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई, आइएएनएस। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बागी' से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वालीं श्रद्धा कपूर के बारे में अटकलें थीं कि वो अपने माता-पिता का घर छोड़ने की योजना बना रही हैं। मगर उन्होंने इस तरह की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वो अपने माता-पिता के बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं।

    प्रीति जिंटा जल्द देने वाली हैं ग्रैंड रिसेप्शन, देखिए आ गए ससुराल वाले

    श्रद्धा ने कहा, 'नहीं, मैं शिफ्ट नहीं हो रही हूं। यह बिल्कुल भी सच नहीं है। मैं अपने माता-पिता के साथ रह रही हूं। मैं उनके बिना रहने की कल्पना भी नहींं कर सकती हूं।' हालांकि श्रद्धा ने यह बात माना कि उन्हें एक अपार्टमेंट मिला है। इस बारे में श्रद्धा ने कहा, 'मुझे एक अपार्टमेंट मिला है, मगर यह मेरे लिए ऐसी जगह है, जहां मैं ऐसी चीजें रख सकती हूं, जो मेरे रूम में नहीं फिट आतीं। मैं वहां नहीं रह रही हूं। मैं अपने परिवार के साथ रहते हुए बहुत खुश हूं।'

    विद्या बालन ने अपने बारे में बताई एक बहुत ही मजेदार बात

    हाल ही में रिलीज हुई श्रद्धा की फिल्म 'बागी' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। एक हफ्ते के भीतर ही यह फिल्म 55 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही हैं। हालांकि श्रद्धा के पास जश्न मनाने का समय नहीं है, क्योंकि उन्होंने पहले ही अपनी अगली फिल्म 'आेेके जानू' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें उनके साथ एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर 'आशिकी 2' वाला जादू चलाने की कोशिश करते नजर आएंगे। श्रद्धा के मुताबिक, 'बागी' की रिलीज के बाद उनके पास सिर्फ समय शूटिंग के लिए है।

    एवलिन शर्मा और उर्वशी रॉटेला का मुंबई में यह सपना हुआ पूरा

    खबरें और भी