विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली के जामा मस्जिद में सलवार-कमीज पहने श्रद्धा कपूर आईं नजर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 31 May 2016 07:17 PM (IST)

दिल्‍ली के जामा मस्जिद में नजर आतींं श्रद्धा कपूर की तस्‍वीरें सामने आई हैं। कुर्ता-सलवार पहने वो सादगी से भरींं बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। श्रद्धा कपूर एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर के साथ 'आशिकी 2' वाला जादू चलाने आ रही हैं और उस फिल्म का नाम भी काफी रोमांटिक है। बात कर रहे हैं दोनों की आने वाली फिल्म 'ओके जानू' की, जिसकी शूटिंग सोमवार को ही पूरी हुई है। 'ओके जानू' को लेकर लेटेस्ट खबर ये है कि इस फिल्म की शूटिंग अहमदाबाद के अलावा दिल्ली के जामा मस्जिद में भी की गई है और सबूत के तौर श्रद्धा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं।

एक-एक 'किस' की कीमत वसूलती हैं इमरान हाशमी की पत्नी

जैसा कि आप देख रहे हैं, श्रद्धा इसमें सादगी भरे पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। मगर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह फिल्म मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'ओ कणमणि' की रीमेक है और इसकी कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूूमती है। आपको बता देें कि 'ओके जानू' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और शाद अली इसे डायरेक्ट कर रहे हैं।

लता-सचिन विवाद पर चौंका सकता है सोनम कपूर का ये रिएक्शन

श्रद्धा और आदित्य की यह फिल्म अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इससे पहले श्रद्धा हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बागी' में नजर आई थीं, जो कि बॉक्स आॅफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं आदित्य की आई पिछली फिल्म 'फितूर' फ्लॉप रही थी, जबकि इसमें उनके अपोजिट कट्रीना कैफ जैसी एक्ट्रेस थीं।