विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया की जगह अब श्रद्धा करेंगी 'रॉक ऑन'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 13 Feb 2015 01:08 PM (IST)

श्रद्धा कपूर को 'रॉक ऑन 2' में साइन किया गया है। इससे पहले आलिया भट्ट ने फिल्म साइन की थी लेकिन बाकी फिल्मों में बिजी होने के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

News Article Hero Image

मुंबई। श्रद्धा कपूर को 'रॉक ऑन 2' में साइन किया गया है। इससे पहले आलिया भट्ट ने फिल्म साइन की थी लेकिन बाकी फिल्मों में बिजी होने के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

एक ही महीने में सलमान की दो फिल्में होंगी रिलीज

ये फिल्म 2008 में आई फिल्म 'रॉक ऑन' की सीक्वल है, जिसमें फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल और प्राची देसाई अहम किरदारों में थे। सीक्वल में भी ये तीनों कलाकार नज़र आएंगे।

इस सीक्वल का निर्देशन शुजात सौदागर करेंगे, जबकि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। सिधवानी ने ट्वीट किया, 'रॉक एन रोल के लिए श्रद्धा कपूर का स्वागत है। प्राची देसाई महत्वपूर्ण रोल कर रही हैं और ये स्पेशल अपीयरेंस नहीं है।'

बच्चों का खेल नहीं है अनुष्का की ये फिल्म देखना!

श्रद्धा ने हाल ही में वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म 'एबीसीडी 2' की शूटिंग पूरी की है। इससे पहले 'एक विलेन' और 'हैदर' में गाने गा चुकी श्रद्धा 'रॉक ऑन 2' में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर सकती हैं।

फिल्मी सितारों पर एक और एफआइआर की तैयारी