विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रुति हासन ने अपनी फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया सॉन्ग

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 04 Oct 2015 08:27 AM (IST)

एक्ट्रेस और सिंगर श्रुति हासन ने तीसरी बार यंग कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ टीम बनाई है। साथ ही तमिल फिल्म 'वेदालम' के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड किया है। इसमें अजीत कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। श्रुति ने ट्वीट किया, 'अनिरुद्ध के साथ रिकॉर्डिंग कर रही हूं।' इससे

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस और सिंगर श्रुति हासन ने तीसरी बार यंग कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ टीम बनाई है। साथ ही तमिल फिल्म 'वेदालम' के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड किया है। इसमें अजीत कुमार लीड रोल में नजर आएंगे।

'सिंह इज ब्लिंग' बनी अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर

श्रुति ने ट्वीट किया, 'अनिरुद्ध के साथ रिकॉर्डिंग कर रही हूं।'

इससे पहले श्रुति ने फिल्म '3' और 'मान कराटे' के लिए अपनी आवाज दी थी। इसमें भी अनिरुद्ध ने ही म्यूजिक किया था। श्रुति फिल्म में अजीत के साथ भी नजर आएंगी।

फिल्म में वो कोलकाता बेस्ड लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है। प्रोड्यूसर हैं एएम रत्नम। फिल्म में राहुल देव, लक्ष्मी मेनन, कबीर दुहान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

श्रुति हासन की पिछली फिल्म 'वेलकम बैक' थी। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसमें उनके अपोजिट जॉन अब्राहम थे।

बुरे वक्त में सलमान खान ने ही दिया था सुनील शेट्टी का साथ