विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और जैकलिन की एक्‍शन से भरपूर फिल्‍म इस डेट को होगी रिलीज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 14 Dec 2016 04:49 PM (IST)

कहा जा रहा था कि 'रीलोड' रितिक रोशन और कट्रीना कैफ की फिल्‍म 'बैंग-बैंग' की सीक्‍वल है, जो 2014 में रिलीज हुई थी। मगर ऐसा नहीं है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नांडिस 'ब्रदर्स' में एक साथ काम कर चुके हैं, मगर इस फिल्म में दोनों की जोड़ी देखने को नहीं मिली थी। अब उनकी साथ में फिल्म 'रीलोड' आ रही है, जिसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म अगले साल 25 अगस्त को रिलीज होगी।

कहा जा रहा था कि 'रीलोड' रितिक रोशन और कट्रीना कैफ की फिल्म 'बैंग-बैंग' की सीक्वल है, जो 2014 में रिलीज हुई थी। मगर मेकर्स का स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि यह सीक्वल नहीं है। एक्शन पसंद करने वालों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी, क्योंकि इसमें कई एक्शन स्टंट्स हैं। साथ में प्यारी सी लव स्टोरी के साथ कॉमेडी का तड़का भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।

पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री पर बन रही आमिर की फिल्म का ये होगा टाइटल

'रीलोड' को फॉक्स स्टार स्टुडियोज ने प्रोड्यूस किया है और इसकी शूटिंग भारत, थाईलैंड व अमेरिका में हुई है। सिद्धार्थ और जैकलिन की जोड़ी काफी रिफ्रेशिंग लगती है, दोनों की साथ में कई तस्वीरें हैं और उन्हेंं देखकर आप भी यही कहेंगे कि पर्दे पर सिद्धार्थ और जैकलिन एक साथ जादू बिखेर सकते हैं।