विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्लौरी देख आये लेकिन अब तक आलिया की फिल्म नहीं देखी उनके ख़ास दोस्त ने

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 25 Mar 2017 02:38 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 02:45 PM (IST)

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द तीन फिल्मों में नजर आनेवाले हैं, जिसमें से फिल्म 'रीलोड' का पहला ट्रेलर जल्द आनेवाला है। इसके ...और पढ़ें

फिल्लौरी देख आये लेकिन अब तक आलिया की फिल्म नहीं देखी उनके ख़ास दोस्त ने
फिल्लौरी देख आये लेकिन अब तक आलिया की फिल्म नहीं देखी उनके ख़ास दोस्त ने

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की ख़ास दोस्ती अब किसी से छिपी नहीं है , लेकिन उन लोगों को ये जानकार हैरानी होगी कि सिद्धार्थ ने अब तक आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया देखी ही नहीं है।

एक अवॉर्ड समारोह के मौके पर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने आलिया की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' देखी है तो सिद्धार्थ ने कहा,' मैंने अभी तक 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' नहीं देखी है। फिल्म से जुड़े लोगों को 100 करोड़ रूपये कमाने के लिए बधाई।" बात बात में सिद्धार्थ ये भी बता गए कि उन्होंने इसी शुक्रवार को रिलीज़ हुई अनुष्का शर्मा की फिल्लौरी जरुर देखी है। सिद्धार्थ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हर किसी का अपना अंदाज होता है। वो अपना अंदाज लेकर आये हैं। वो फिल्म निर्माता तभी बनेंगे जब कहानी दमदार होगी। अभी तक ऐसी कहानी नहीं मिली है। बचपन में उन्हें अमिताभ बच्चन की 'हम' अधिक पसंद थी। अगर मौका मिला तो वैसी फिल्म अवश्य करना चाहेंगे ।

Exclusive: विद्या ने ठुकरा दी थी ये ओरिजनल फिल्म, अब कर रही हैं हिंदी रिमेक

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द तीन फिल्मों में नजर आनेवाले हैं, जिसमें से फिल्म 'रीलोड' का पहला ट्रेलर जल्द आनेवाला है। इसके बाद फिल्म इत्तेफ़ाक , जिसकी इन दिनों शूटिंग चल रही है। साल के अंत तक वो एक और फिल्म करेंगे। इस प्लानिंग को लेकर वो खुश हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।