विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive:काजोल करीना के डायरेक्टर का नया टीवी सीरियल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 03:34 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 03:46 PM (IST)

सिद्धार्थ अपने टीवी के डेब्यू के बारे में कहा कि टीवी पर मौके बार बार मिलते है, जबकि फ़िल्मी फ्राइडे आपका एक ही दिन भविष्य तय कर देता है।

Exclusive:काजोल करीना के डायरेक्टर का नया टीवी सीरियल
Exclusive:काजोल करीना के डायरेक्टर का नया टीवी सीरियल

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बड़े परदे पर काजोल और करीना कपूर को लेकर फिल्म ' वी आर फैमिली ' डायरेक्ट करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा अब पहले बाद छोटे परदे पर निर्देशक की कमान संभाल रहे हैं और उन्होंने इस बात का खंडन किया है कि ये सीरियल उनके इस फिल्म की नक़ल है।

बता दें कि सिद्धार्थ अब सीरियल 'वो अपना सा' से छोटे परदे पर नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस टीवी शो की कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि पति पत्नी के बीच प्यार और पैसा में किसकी ज्यादा अहमियत है। इस सीरियल में दिशा परमार, रिद्धि डोगरा और सुदीप साहिर मुख्य भूमिका में है। एक बातचीत के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि सीरियल 'वो अपना सा' उनकी फिल्म फिल्म 'वी आर फैमिली या स्टेप मॉम की कॉपी नहीं है। सिद्धार्थ अपने टीवी के डेब्यू के बारे में कहा कि टीवी पर मौके बार बार मिलते है, जबकि फ़िल्मी फ्राइडे आपका एक ही दिन भविष्य तय कर देता है। ऐसे में फिल्म नहीं चली तो सब खत्म हो जाता है।इसलिए वो छोटे परदे की ओर रुख़ कर चुके हैं।

विक्रम भट्ट की 'माया ' की ये बोल्ड बातें सुन कर दंग रह जायेंगे आप

सिद्धार्थ ने इससे पहले भी टीवी के लिए काम किया था। वो टीवी शो ' ज़िन्दगी विंग्स ' से जुड़े थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।