विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा लड़कियों को ऐसे ताड़ते हैं , पहली डेट पर हुआ ये हाल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 19 Jan 2017 03:05 PM (IST)

हाल में उनका बर्थडे था और इस मौके पर उनके साथ आलिया भट्ट भी नज़र आईं। काफी समय से दोनों के बीच लव रिलेशनशिप की ख़बरें हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा लड़कियों को ऐसे ताड़ते हैं , पहली डेट पर हुआ ये हाल
सिद्धार्थ मल्होत्रा लड़कियों को ऐसे ताड़ते हैं , पहली डेट पर हुआ ये हाल

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों यंगिस्तान में काफी लोकप्रिय है और गर्ल्स के बीच तो उनका क्रेज़ फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर रिलीज़ होने के बाद से ही बढ़ गया था। पर क्या आप जानते हैं सिद्धार्थ आशिक़ मिज़ाज इंसान है और लड़कियों को उनके कपड़ों से नोटिस करते हैं।

एक बातचीत के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पहली डेट के बारे में बताते हुए बताया कि उस दौरान वो बहुत ही नर्वस और कॉन्शियस थे। सिद्धार्थ मौसम को और गर्ल्स की च्वॉयस को ध्यान में रखकर कपड़े खरीदते थे। सिद्धार्थ के मुताबिक वो लड़कियों में सबसे पहले उनके खुले बाल को नोटिस करते है उसके बाद उनकी नज़र कपड़ों पर पड़ती है। एक हिंट देते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि अगर डेट पर लड़की अच्छे से तैयार होकर आये तो समझ लो कि वो आपको पसंद करती है और आपका आधा काम बन गया है। सिद्धार्थ मुंबई में फैशन से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे और इस मौके पर सिद्धार्थ ने अमिताभ बच्चन को मोस्ट फैशनेबल आर्टिस्ट बताया।

Rangoon Song: शाहिद कंगना ने किये इतने सारे किस और फिर...

हाल में उनका बर्थडे था और इस मौके पर उनके साथ आलिया भट्ट भी नज़र आईं। काफी समय से दोनों के बीच लव रिलेशनशिप की ख़बरें हैं।