विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हां, मैं दीपिका पादुकोण को डेट कर रहा था: सिद्धार्थ माल्‍या

By rohitEdited By:
Updated: Sun, 14 Dec 2014 11:12 AM (IST)

दीपिका पादुकोण कुछ साल पहले तक रणबीर कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी लेकिन दोनों की राहें अलग हो गईं। अब उनका नाम रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है, हालांकि वो इस पर कुछ भी कहना पसंद नहीं करती। आपको याद होगा कि कुछ साल पहले इस

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण कुछ साल पहले तक रणबीर कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी लेकिन दोनों की राहें अलग हो गईं। अब उनका नाम रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है, हालांकि वो इस पर कुछ भी कहना पसंद नहीं करती। आपको याद होगा कि कुछ साल पहले इस खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जोड़ा गया था।

अब जाकर सिद्धार्थ माल्या ने पत्ते खोले हैं। जाने-माने बिजनेसमेन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ ने बताया कि वो दीपिका के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कहा, 'हां, हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और मैं अब भी दीपिका के संपर्क में हूं।'

सिद्धार्थ का नाम आजकल भारतीय मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो के साथ जोड़ा जा रहा है क्योंकि वो एक्ट्रेस के साथ उनके बर्थडे पर पार्टी करते नज़र आए थे। सिद्धार्थ को ही फ्रीडा और देव पटेल के ब्रेक अप की वजह बताया जा रहा है। इस पर सफाई देते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'लोग अपने दोस्तों के जन्मदिन पर उनके साथ पार्टी करते हैं और मैं उनके ग्रुप में हूं। तस्वीर में हम पांच लोग थे लेकिन शायद मुझे ही छापने लायक समझा गया। जब यूके में खबर ब्रेक हुई थी तब वहां सबने उनके पार्टी करने की खबर लिखी थी। इसके बाद भारत में पत्रकारों ने तस्वीरें देखी और कहा, रुको, हम इस लड़के को जानते हैं। अचानक हमारी डेटिंग की खबरें आने लगी। ये बेहूदा है।'

खैर, दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप को लेकर सिद्धार्थ ने जो खुलासा किया है, वो वाकई दीपिका के सामने सवालों की झड़ी लगा देगा।

पढ़ेंः देव पटेल से अलग हुईं फ्रीडा पिंटो!

पढ़ेंः फ्रीडा पिंटो-हां मैं नशे में थी और मस्ती का हक सबको है