Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान, रणबीर के बाद अब कट्रीना इनका दिल तोड़ने पर आमादा

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Wed, 18 May 2016 07:28 AM (IST)

    सलमान खान और रणबीर कपूर के बाद कट्रीना कैफ एक बार फिर किसी एक्‍टर के साथ बढ़ती अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों ब्रेकअप का सीजन चल रहा है और जल्द ही इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा व आलिया भट्ट का नाम भी शामिल होने की आशंका है। हालांकि दोनों को लेकर अब जो खबर सामने आई है, वो काफी चौंकाने वाली है। सिद्धार्थ और आलिया के बीच दूरियों की एक मुख्य वजह कट्रीना कैफ को बताया जा रहा है, जिनका इसी साल रणबीर कपूर से ब्रेकअप हुआ है और इससे पहले सलमान खान के साथ भी उनका काफी गहरा रिश्ता रहा था।

    गोवा की बीच पर क्या देखा है इतनी हॉट एंड सेक्सी 'नागिन' को?

    सिद्धार्थ से कट्रीना की बढ़ती नजदीकियां बनीं चर्चा का विषय, आलिया नाराज

    इन दिनों कट्रीना और सिद्धार्थ के बीच बढ़ती नजदीकियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं और 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और आलिया के बीच बढ़ती दूरियों की मुख्य वजह कट्रीना ही हैं। चर्चा है कि दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियाें से आलिया काफी नाराज हैं। पिछले कुछ दिनों से सिद्धार्थ के साथ उनके रिश्ते में खटास आने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में 'उड़ता पंजाब' के एक प्रमोशनल इवेंट में जब आलिया से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिससे साफ है कि जरूर दाल में कुछ काला है।

    फरदीन खान का छह सालों में हुआ ये हाल, पहचानना मुश्किल

    'बार बार देखो' के सेट पर आए करीब, रैप-अप पार्टी में दिखे एक दूसरे में खोए

    वहीं कट्रीना और सिद्धार्थ इन दिनों साथ में आने वाली अपनी पहली फिल्म 'बार बार देखो' को लेकर व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान सेट पर भी दोनों काफी घुलते-मिलते नजर आए। कट्रीना यहां तक कि अपने पर्सनल ट्रेनर का इस्तेमाल करने के लिए भी सिद्धार्थ को सुझाव दिया। वहीं इस फिल्म की रैप-अप पार्टी में भी कट्रीना और सिद्धार्थ एक दूसरे में खोए नजर आए। पार्टी में मौजूद कई लोगों के मुताबिक, दोनों एक साथ काफी कंफर्टेबल और एक दूसरे की कंपनी एंज्वॉय करते दिखे। अब देखते हैं क्या वाकई में कट्रीना और सिद्धार्थ को एक दूसरे में अपना नया प्यार मिलता है और अगर ऐसा हुआ तो जरूर आलिया का दिल टूट जाएगा।