Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये क्‍या..सिद्धार्थ को कभी भी लड़कियों ने राखी बंधवाने को नहीं कहा

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 24 Aug 2015 12:17 PM (IST)

    भाई-बहनों के प्‍यार का प्रतीक त्‍योहार यानी रक्षाबंधन जल्‍द ही आने वाला है। अब शायद ही ऐसा कोई लड़का होगा, जिसे किसी न किसी लड़की ने कभी ना कभी राखी ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक त्योहार यानी रक्षाबंधन जल्द ही आने वाला है। अब शायद ही ऐसा कोई लड़का होगा, जिसे किसी न किसी लड़की ने कभी ना कभी राखी बंधवाने को नहीं कहा होगा।

    कम से कम स्कूल के दिनों में तो जरूर किसी न किसी लड़की ने ऐसा ऑफर दिया होगा, मगर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ब्रदर्स' से बॉक्स ऑफिस पर छाये सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि उन्हें अब तक कभी भी किसी भी लड़की ने अपना 'राखी ब्रदर' बनाने का ऑफर नहीं दिया है और वो इसे कॉम्प्लिमेंट के तौर पर लेते हैं।

    सनी लियोन को चॉकलेट की जगह मिला कॉन्डम, देखें वीडियो

    अब इसमें तो कोई शक नहीं है कि लड़कियां सिद्धार्थ पर जान छिड़कती हैं, ऐसे में अगर किसी भी लड़की ने उन्हें राखी बंधवाने का ऑफर नहीं दिया तो इसमें कोई हैरान होने वाली बात नहीं है।

    सिद्धार्थ ने बताया, 'स्कूल के दिनों में किसी भी लड़की ने राखी बंधवाने का ऑफर नहीं दिया। इसलिए यह एक कॉम्प्लिमेंट था। मेरे परिवार में भी हम इसे फॉलो नहीं करते। हम टीका लगाते हैं, एक पंजाबी फेस्टिवल, जिसमें बहनें अपने भाई के माथे पर टीका लगाती हैं।' खैर, सिद्धार्थ फिलहाल तो अपनी फिल्म 'बद्रर्स' की सफलता का जश्न मनाने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारे भी हैं।